
टीवी एक्ट्रेस रेहाना पंडित ने एक पॉडकास्ट में जीशान खान के साथ अपने रिश्ते और ब्रेकअप को लेकर खुलकर बात की.

रेहाना और जीशान ने ‘कुमकुम भाग्य’ में साथ काम किया था. दोनों का रिश्ता 2021 में शुरू हुआ था.

करीब दो साल तक रिश्ते में रहने के बाद 2023 में दोनों की राहें अलग हो गईं. जीशान उम्र में रेहाना से 10 साल छोटे हैं.

रेहाना ने बताया कि इस रिश्ते के दौरान उन्हें काफी भावनात्मक परेशानी और ट्रॉमा से गुजरना पड़ा.

एक्ट्रेस ने कहा कि किसी रिश्ते में अच्छी केमिस्ट्री होना जरूरी नहीं कि दोनों लोगों के बीच कंपैटिबिलिटी भी हो.

रेहाना ने बताया कि जीशान को एक रियलिटी शो में देखकर उन्हें कुछ बातें वॉर्निंग साइन जैसी लगी थीं, लेकिन उस वक्त वह प्यार में थीं.

रेहाना के मुताबिक, दोनों के धर्म अलग थे और इस वजह से रिश्ते में सोच और धार्मिक विश्वास को लेकर भी मतभेद सामने आए.

एक्ट्रेस ने दावा किया कि जीशान ने दूसरों की बात मानकर उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए भी कहा था.

रेहाना ने कहा कि उन्होंने रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की थी, इसलिए इसके टूटने को उन्होंने काफी व्यक्तिगत रूप से लिया.

रेहाना की बातों से साफ है कि इस रिश्ते ने उन्हें भावनात्मक रूप से काफी प्रभावित किया, लेकिन अब वह अपने अनुभवों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं.