
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और बॉलीवुड के दमदार अभिनेता रवि किशन आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं. फिल्मों के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी भी हमेशा चर्चा में रही है. उनकी लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है.

रवि किशन और उनकी पत्नी प्रीति शुक्ला एक-दूसरे को बचपन से जानते थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की दोस्ती 11वीं क्लास में प्यार में बदल गई. कई साल तक एक-दूसरे का साथ निभाने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया.

10 दिसंबर 1993 को रवि किशन और प्रीति शुक्ला शादी के बंधन में बंध गए. इस शादी से दोनों के चार बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और तीन बेटियां शामिल हैं. परिवार हमेशा लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करता है.

रवि किशन कई बार अपनी पत्नी के लिए सम्मान और प्यार जाहिर कर चुके हैं. हाल ही में उन्होंने बताया था कि जब उनकी पत्नी सो जाती हैं तो वह चुपके से उनके पैर छूते हैं. इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब तारीफ हुई.

रवि किशन अपनी पर्सनल लाइफ को बेहद प्राइवेट रखते हैं. वह अपनी पत्नी प्रीति को अपना 'लकी चार्म' मानते हैं और कहते हैं कि उनके हर संघर्ष और सफलता में पत्नी का बड़ा योगदान रहा है.

भोजपुरी फिल्मों से स्टारडम हासिल करने वाले रवि किशन ने बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और ओटीटी पर भी अपनी अलग पहचान बनाई है. दमदार अभिनय के दम पर उन्होंने हर इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई है.

56 साल की उम्र में भी रवि किशन लगातार फिल्मों और नए प्रोजेक्ट्स में सक्रिय हैं. एक सफल अभिनेता, पारिवारिक इंसान और समर्पित पति के रूप में उनकी कहानी लाखों लोगों को प्रेरित करती है.