
Celebs Birthdays in July: जुलाई का महीना बॉलीवुड के लिए बेहद खास माना जाता है. रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा, कटरीना कैफ, संजय दत्त, गुरु दत्त, नसीरुद्दीन शाह, कियारा आडवाणी और मुमताज समेत कई दिग्गज कलाकारों का जन्म जुलाई में हुआ है. आइए जानते हैं जुलाई में जन्मे 29 चर्चित सितारों की पूरी सूची.

1 जुलाई- बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती का जन्मदिन 1 जुलाई को मनाया जाता है.

3 जुलाई को तिग्मांशु धूलिया, 4 जुलाई को नीना गुप्ता और 5 जुलाई को जायद खान का जन्मदिन मनाया जाता है.

6 जुलाई को रणवीर सिंह और श्वेता त्रिपाठी का जन्मदिन मनाया जाता है. वहीं, 7 जुलाई को कैलाश खेर और 8 जुलाई को नीतू सिंह अपना बर्थडे मनाती हैं.

9 जुलाई को भारतीय सिनेमा के महान फिल्मकार और अभिनेता गुरु दत्त का जन्म 9 जुलाई को हुआ था. वहीं, 10 जुलाई को आलोक नाथ अपना जन्मदिन मनाते हैं.

16 जुलाई को कटरीना कैफ और आमना शरीफ, 17 जुलाई को रवि किशन और जरीना वहाब अपना बर्थडे मनाते हैं.

18 जुलाई- प्रियंका चोपड़ा और भूमि पेडनेकर दोनों अपना जन्मदिन 18 जुलाई को मनाती हैं.

20 जुलाई को नसीरुद्दीन शाह, 23 जुलाई को हिमेश रेशमिया और 24 जुलाई को यूलिया वंतूर अपना जन्मदिन मनाते हैं.

26 जुलाई को जुगल हंसराज, 27 जुलाई को कुबरा सैत, 28 जुलाई को धनुष और आयशा जुल्का का अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं.

29 जुलाई को संजय दत्त, 30 जुलाई को सोनू सूद, सोनू निगम और आनंद आहूजा अपना जन्मदिन मनाते हैं.

31 जुलाई- कियारा आडवाणी और मुमताज दोनों का जन्मदिन 31 जुलाई को आता है.