
एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर और फिल्ममेकर शरण शर्मा अब आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन चुके हैं. दोनों ने अपने रिश्ते को बेहद निजी और खूबसूरत अंदाज में नया नाम दिया. शादी की पहली तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. फैंस और सेलेब्स लगातार इस कपल को नई जिंदगी की शुभकामनाएं दे रहे हैं.

बॉलीवुड की ग्रैंड वेडिंग्स से अलग, आकांक्षा और शरण ने बेहद सादगी और निजी माहौल में शादी की. समारोह में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए. बिना किसी शोर-शराबे के हुई इस इंटिमेट वेडिंग ने लोगों का दिल जीत लिया और फैंस इसे "ड्रीमी वेडिंग" बता रहे हैं

आकांक्षा रंजन लाल और गोल्डन रंग की खूबसूरत साड़ी में बेहद ग्रेसफुल नजर आईं. उन्होंने ट्रेडिशनल ज्वेलरी, चूड़ा और मिनिमल मेकअप से अपना ब्राइडल लुक पूरा किया. वहीं शरण शर्मा ऑफ-व्हाइट ट्रेडिशनल आउटफिट में काफी हैंडसम दिखे. दोनों की जोड़ी पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

वायरल तस्वीरों में कपल की मुस्कान, इमोशनल पल और एक-दूसरे के लिए प्यार साफ नजर आया. हर तस्वीर में दोनों की बॉन्डिंग और खुशी देखने लायक है. शादी की इन तस्वीरों को फैंस लगातार लाइक और शेयर कर रहे हैं.

शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद आलिया भट्ट, अनन्या पांडे, अथिया शेट्टी, हुमा कुरैशी समेत कई बॉलीवुड सितारों ने कपल को बधाई दी. फैंस भी कमेंट सेक्शन में उन्हें नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं.

आकांक्षा ने शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "तू ना तो घर, घर नहीं लगता...तू है तो डर नहीं लगता." इस इमोशनल कैप्शन ने फैंस का दिल जीत लिया. तस्वीरों के साथ यह प्यारा संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे कपल की खूबसूरत लव स्टोरी का नया अध्याय बता रहे हैं.