इस्लामाबाद: भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले साल हुए तनाव के बाद अब पहली बार पाकिस्तान का कोई मंत्री भारत आने वाला है. पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के मुताबिक, देश के जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. मुसादिक मसूद मलिक नई दिल्ली में होने वाले SCO सभ्यतागत संवाद में शामिल होंगे. खास बात यह है कि भारत आने वाले मुसादिक मलिक वही मंत्री हैं, जिन्होंने सिंधु जल संधि को लेकर भारत को 'हाथ काटने' की धमकी दी थी. उन्होंने पिछले साल जून में भारत के खिलाफ बेहद सख्त बयान दिया था.
मुसादिक मलिक ने पिछले साल जून में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि अगर किसी ने पाकिस्तान के पानी को रोकने की कोशिश की तो उसके हाथ काट दिए जाएंगे. उनका यह बयान उस समय आया था, जब भारत ने सिंधु जल संधि को स्थगित करने का फैसला किया था. पाकिस्तान का आरोप था कि भारत उसके हिस्से का पानी रोकने की कोशिश कर रहा है.