J&K News: जब कश्मीर पर हुआ पाकिस्तानी हमला! महाराजा हरि सिंह ने क्यों लिया भारत में विलय का फैसला?

Pakistan attacked Kashmir Why Maharaja Hari Singh decide to accede to India

26 अक्टूबर 1947 — जम्मू-कश्मीर के इतिहास का वह निर्णायक दिन, जब महाराजा हरि सिंह ने भारत के साथ विलय के दस्तावेज यानी Instrument of Accession पर हस्ताक्षर किए. विभाजन के बाद महाराजा हरि सिंह जम्मू-कश्मीर को स्वतंत्र रखने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन 22 अक्टूबर 1947 को कबायली लड़ाकों ने उत्तर-पश्चिम से रियासत में प्रवेश कर श्रीनगर की ओर बढ़ना शुरू कर दिया. इस हमले के बीच राज्य की सुरक्षा और भविष्य पर गंभीर संकट खड़ा हो गया.