नई दिल्ली, नेशनल डेस्क: Pakistan Army Attack Tehrik i Taliban Pakistan Afghanistan पिछले कई दिनों से म्यांमार में जारी गृह युद्ध से भारत की परेशानी बढ़ती जा रही है. विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि बढ़ती हिंसा के कारण म्यांमार पर विघटन की नौबत आ सकती है और यह देश 2 टुकड़ों में बंट सकता है. म्यांमार में फैली अस्थिरता के चलते भारत भी प्रभावित हुए बिना नहीं रहेगा. इस बीच भारत के दो पड़ोसी देशों के बीच भी युद्ध की नौबत आ सकती है. दरअसल, पाकिस्तान में 24 सैनिकों की मौत के बाद वहां के अवाम के साथ जनता में भी भारी नाराजगी है. आशंका जताई जा रही है कि नाराज पाकिस्तानी सेना बदला लेने की नीयत से अफगानिस्तान में मौजूद तहरीक-ए- जिहाद पाकिस्तान (TTP) के ठिकानों पर हमला बोल सकती है. वहीं, जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान की बीच युद्ध भी छिड़ सकता है.
आतंकियों ने विस्फोटक से भरे वाहन को पोस्ट में घुसाया, 24 की गई जान
गौरतलब है कि मंगलवार को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वां प्रांत में तहरीक-ए- जिहाद पाकिस्तान ने भीषण हमले किया था, जिसके चलते 24 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई. इसके बाद पाकिस्तानी आर्मी के जनरल मुनीर नाराज हैं और सैनिक भी बदला लेने की बात कह रहे हैं. इस बीच पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की तालिबान सरकार से इस हमले के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा है. यहां पर बता दें कि आतंकियों ने विस्फोटक से भरे वाहन को पोस्ट में घुसा दिया, जिसके चलते विस्फोटों से इमारत ढह गई. इसमें पाकिस्तानी सेना के 24 सैनिक शहीद हो गए.
क्या पाकिस्तान का कहना मानेगी अफगानिस्तान सरकार
कहा जा रहा है कि अगर अफगानिस्तान की सरकार ने तहरीक-ए- जिहाद पाकिस्तान (TTP) के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो पाकिस्तानी सेना अफगानिस्तान के अंदर आतंकी ठिकानों पर हवाई या ड्रोन हमले को अंजाम दे सकती है. अगर पाकिस्तान की सरकार ने सीमा के भीतर घुसकर ऐसा किया तो यह अफगानिस्तान सरकार को नागवार गुजरे. बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान पर भी पाकिस्तानी सेना के ठिकाने पर हमला हुआ था. इसके तत्काल बाद पाकिस्तान ने तालिबान को चेतावनी दी थी और टीटीपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा है. अगर ऐसा हुआ तो भारत पर भी इसका असर पड़ेगा, क्योंकि दो पड़ोसी देश भिड़े तो दिक्कत होनी तय है. भारत को भी सीमाएं पर अलर्ट रहना होगा.