उत्तर प्रदेश में पिछले 9 सालों के दौरान पुलिस भर्ती और कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा आंकड़ा पेश किया है. सीएम योगी के मुताबिक, 2017 से अब तक यूपी पुलिस में 2.26 लाख से अधिक पुलिसकर्मियों की भर्ती की गई है. वहीं, 35,971 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है.