Zoho Notes App: अब पेन-पेपर की छुट्टी! Arratai के बाद इस डिजिटल नोट्स ऐप ने जीत लिया सबका दिल

Indian Notes Taking App Zoho Notes: अगर आप भी बार-बार अपनी टू-डू लिस्ट, क्लास नोट्स या मीटिंग पॉइंट्स कहीं लिखकर भूल जाते हैं, तो अब पेन और पेपर से छुटकारा पाने का वक्त आ गया है.

Zoho Notes App Ditch the pen and paper After Arratai this digital notes app has won everyone hearts
Image Source: Social Media/X

Indian Notes Taking App Zoho Notes: अगर आप भी बार-बार अपनी टू-डू लिस्ट, क्लास नोट्स या मीटिंग पॉइंट्स कहीं लिखकर भूल जाते हैं, तो अब पेन और पेपर से छुटकारा पाने का वक्त आ गया है. Zoho का नया नोट्स ऐप Zoho Notes बड़ी तेजी से युवाओं और प्रोफेशनल्स के बीच पॉपुलर हो रहा है. Arattai चैट ऐप के बाद, Zoho का ये दूसरा डिजिटल टूल है जिसने कम समय में लोगों का भरोसा जीत लिया है.

Zoho Notes की सबसे खास बात है कि इसमें पहले से ही अलग-अलग तरह के नोट्स के लिए रेडी टेम्पलेट्स दिए गए हैं. यानी अब आपको हर बार नया फॉर्मेट नहीं बनाना पड़ेगा. चाहे मीटिंग नोट्स हों, क्लास लेक्चर हो, डेली टास्क लिस्ट या पर्सनल जर्नल, बस टेम्पलेट चुनिए और लिखना शुरू कर दीजिए. आप चाहें तो इन टेम्पलेट्स को अपने हिसाब से कस्टमाइज भी कर सकते हैं. यह फीचर खासतौर पर स्टूडेंट्स और कामकाजी लोगों के लिए बेहद उपयोगी है.

हैंडराइटिंग और ड्रॉइंग का भी ऑप्शन

Zoho Notes को सिर्फ टाइपिंग तक सीमित नहीं रखा गया है. अगर आप हाथ से लिखना पसंद करते हैं या डायग्राम बनाकर चीजें समझते हैं, तो इसमें हैंडराइटिंग और ड्रॉइंग का फीचर भी है. आप अपनी उंगलियों या स्टाइलस से सीधे ऐप में कुछ भी लिख सकते हैं, स्केच बना सकते हैं और जरूरी पॉइंट्स हाइलाइट कर सकते हैं. यह डिजिटल हैंडराइटिंग न सिर्फ सुंदर दिखती है, बल्कि हमेशा सेव भी रहती है और जब चाहें तब आप उसे एडिट कर सकते हैं.

सभी डिवाइसेज पर एक्सेस

Zoho Notes के सभी नोट्स क्लाउड में सेव होते हैं. इसका मतलब है कि आप अपने नोट्स को एक ही समय में अपने मोबाइल, टैबलेट और कंप्यूटर से एक्सेस कर सकते हैं. अब अगर आपने ऑफिस में कोई आइडिया नोट किया है, तो उसे घर आकर अपने लैपटॉप पर खोल सकते हैं और बिना किसी झंझट के काम को आगे बढ़ा सकते हैं. यह फीचर उन लोगों के लिए शानदार है जो कई डिवाइस पर काम करते हैं और हर वक्त अपने डेटा तक पहुंच चाहते हैं.

क्यों है Zoho Notes हर यूज़र के लिए परफेक्ट?

इस ऐप को ऐसे डिज़ाइन किया गया है कि यह स्टूडेंट्स, प्रोफेशनल्स और डेली यूज़र्स, तीनों की ज़रूरतों को पूरा करता है. जहां स्टूडेंट्स क्लास नोट्स और लेक्चर रिकॉर्ड कर सकते हैं, वहीं ऑफिस कर्मचारी मीटिंग मिनट्स और टू-डू लिस्ट्स तैयार कर सकते हैं. साथ ही, यह ऐप पर्सनल डायरी और जर्नलिंग के लिए भी परफेक्ट है.

यह भी पढ़ें- दिवाली की रात बदल सकती है आपकी किस्मत! अपनाएं ये सिद्ध और सरल उपाय, पाएं मां लक्ष्मी की विशेष कृपा