IPL 2026 : आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. इस लंबे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के लिए फिटनेस और फॉर्म बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती होती है. इसी को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने बड़ा फैसला लिया है.
चहल ने क्यों छोड़ी शराब?
युजवेंद्र चहल ने खुलासा किया कि उन्होंने पिछले 6 महीनों से शराब पीना पूरी तरह छोड़ दिया है. उनका कहना है कि अब उम्र और जिम्मेदारी को देखते हुए फिटनेस पर ज्यादा ध्यान देना जरूरी है.
उन्होंने कहा कि अब वह खुद को ज्यादा एक्टिव रखना चाहते हैं और अपनी टीम के लिए 100% से भी ज्यादा देना चाहते हैं. एक सीनियर खिलाड़ी के तौर पर वह चाहते हैं कि युवा खिलाड़ी उनसे कुछ सीखें.
IPL में चैंपियन बनने का लक्ष्य
इस बार चहल पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं. उनकी टीम पिछले सीजन फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से करीबी मुकाबले में हार गई थी.
चहल आईपीएल के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल हैं, लेकिन अभी तक खिताब नहीं जीत सके हैं. इस बार उनका लक्ष्य टीम को चैंपियन बनाना है.
चोट के बावजूद खेला था फाइनल
इन चोटों के कारण वह फाइनल में अपनी पूरी क्षमता के साथ गेंदबाजी नहीं कर पाए.
चहल ने कहा कि फाइनल में मार्को यानसन की कमी महसूस हुई. अगर वह टीम में होते, तो नतीजा अलग हो सकता था.
ये भी पढ़ें- Hindu Nav Varsh 2026: चैत्र नवरात्रि के साथ हिंदू नववर्ष की शुरुआत, इस साल होंगे 13 महीने, क्या करें?