UP News: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं. सभी राजनीतिक दलों की नजर हर वर्ग, समाज और क्षेत्र के मतदाताओं पर है. इसी बीच योगी सरकार ने पूर्वांचल की सियासत और भोजपुरी भाषी समाज को साधने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है. सरकार ने भोजपुरी भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए भोजपुरी अकादमी में पांच लोगों को नामित किया है.
इन नियुक्तियों में पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों को प्रतिनिधित्व दिया गया है. लखनऊ के प्रभुनाथ राय को भोजपुरी अकादमी का उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि वाराणसी की सीता मिश्रा को सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है. योगी सरकार की ओर से किए गए नामांकन के तहत प्रतापगढ़ के कृष्ण कुमार सिंह, महाराजगंज के अशोक जायसवाल और गोरखपुर के डॉ. फूलचंद गुप्ता को भोजपुरी अकादमी का सदस्य नामित किया गया है. वहीं लखनऊ के प्रभुनाथ राय को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है.
ये भी पढ़ें- Rajasthan: कांग्रेस नेता Dharmendra Rathore के बेटे की शादी, Dr. Jagdeesh Chandra ने दिया आशीर्वाद