यश की ‘Toxic’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में बना डाले 10 बड़े रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन

Toxic Box office Collection: साउथ के सुपरस्टार यश ने करीब चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है और उनकी फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर जोरदार दस्तक दी है.

yash-toxic-box-office-collection-day-two-report
Image Source: Social Media

Toxic Box office Collection: साउथ के सुपरस्टार यश ने करीब चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है और उनकी फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर जोरदार दस्तक दी है. भले ही फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों की तरफ से खास सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली, लेकिन कमाई के मामले में इसका आगाज बेहद शानदार रहा. महज दो दिनों के भीतर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े आंकड़े छू लिए हैं और यश की स्टार पावर एक बार फिर देखने को मिली है.

दूसरे दिन कमाई में आई बड़ी गिरावट

‘टॉक्सिक’ ने पहले दिन भारत में 101.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था, जिसमें हिंदी वर्जन से करीब 55 करोड़ रुपये की कमाई हुई. दुनियाभर में फिल्म ने ओपनिंग डे पर 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया. हालांकि, दूसरे दिन यानी गुरुवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली. सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, दूसरे दिन ‘टॉक्सिक’ ने करीब 16.48 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और इसकी ऑक्यूपेंसी 23.89 फीसदी रही. इसके साथ भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 117.58 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जबकि आधिकारिक आंकड़ों का इंतजार है.

'टॉक्सिक' ने बनाए 10 बड़े रिकॉर्ड्स

गौरतलब है कि यश की फिल्म 'टॉक्सिक' ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड्स बना दिए. फिल्म ने सबसे ज्यादा रिकॉर्ड्स पहले दिन ही बनाए हैं. देखिए लिस्ट...

1.'टॉक्सिक' छठवीं बिगेस्ट ओपनर बनी 
2. यश 100 करोड़ की दो ओपनिंग देने वाले पहले इंडियन एक्टर बने.
3. ए रेटेड की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आई 'टॉक्सिक'
4. 'पठान' (55 करोड़) के हिंदी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ा और इसके बराबर आकर खड़ी हो गई.
5.'टॉक्सिक' हिंदी में धांसू ओपनिंग लेने वाली साउथ की दूसरी फिल्म बनी. 
6. दुनियाभर में ओपनिंग डे पर बंपर कमाई करने वाली 11वीं फिल्म बनी.
7. 'टॉक्सिक' ने पहले दिन 100 करोड़ कमाने का रिकॉर्ड बनाया.
8. ऑफिशियल आंकड़ों के अनुसार, 'टॉक्सिक' ने ओपनिंग डे पर दुनियाभर में 150 करोड़ कमाने का रिकॉर्ड बना दिया है.
9. 'टॉक्सिक' बनी कन्नड़ की दूसरी 100 करोड़ की ओपनिंग करने वाली फिल्म. इसके पहले 'केजीएफ चैप्टर 2' ने 100 करोड़ पहले दिन कमाए थे.
10. 'टॉक्सिक' 2026 की कन्नड़ की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन चुकी है. ये अभी तक की इस साल की कन्नड़ सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म पहले ही दिन बन चुकी है.

स्टारकास्ट और कहानी को लेकर कैसी है प्रतिक्रिया?

‘टॉक्सिक’ में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म को लेकर दर्शकों और क्रिटिक्स की प्रतिक्रिया उम्मीद के मुताबिक नहीं रही और कई लोगों ने इसे नकारात्मक रिव्यू दिए हैं. हालांकि, यश की स्क्रीन प्रेजेंस और अभिनय को जरूर पसंद किया जा रहा है. माना जा रहा है कि कमजोर रिव्यू का सीधा असर दूसरे दिन फिल्म की कमाई पर पड़ा है, क्योंकि ओपनिंग डे की तुलना में कलेक्शन में भारी अंतर देखने को मिला.

ये भी पढ़ें: इस हफ्ते OTT पर मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज! बंदर से लेकर माइकल तक... ये फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज