Xiaomi ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन लाइनअप में नया धमाका करते हुए चीन में Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max लॉन्च कर दिए हैं. कंपनी ने दोनों फोन को 23 सितंबर को पेश किया, जिनमें लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 6 सीरीज के चिपसेट, डुअल 200MP कैमरा सिस्टम, रियर सेकेंडरी डिस्प्ले और हार्डवेयर-लेवल प्राइवेसी फीचर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. दोनों मॉडल फिलहाल चीन में लॉन्च हुए हैं और Xiaomi ने सीरीज के ग्लोबल लॉन्च की भी पुष्टि की है.
Xiaomi 18 Pro की कीमत 86 हजार रुपये से शुरू
चीन में Xiaomi 18 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत CNY 5,999 यानी करीब 86 हजार रुपये है. वहीं 12GB 512GB मॉडल की कीमत CNY 6,999 और 16GB 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 7,999 है. 16GB RAM और 1TB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत CNY 8,999 रखी गई है, जबकि 16GB 1TB ट्रांसपेरेंट एडिशन CNY 9,999 में आता है. Xiaomi 18 Pro Max की शुरुआती कीमत CNY 6,999 है और इसके टॉप 16GB 1TB वेरिएंट की कीमत CNY 10,999 तक जाती है.
6.4 इंच और 6.9 इंच AMOLED डिस्प्ले
Xiaomi 18 Pro में 6.4 इंच और Pro Max में 6.9 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. दोनों स्क्रीन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है. फोन में हार्डवेयर-लेवल प्राइवेसी डिस्प्ले तकनीक भी दी गई है, जो साइड एंगल से स्क्रीन को देखने की क्षमता को सीमित करती है. इसके अलावा दोनों फोन के रियर पैनल पर सेकेंडरी डिस्प्ले दिया गया है, जिसका इस्तेमाल नोटिफिकेशन, कंट्रोल और दूसरे फीचर्स के लिए किया जा सकता है.
2nm Snapdragon चिप और 16GB RAM
परफॉर्मेंस के लिए Xiaomi 18 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 6 और Xiaomi 18 Pro Max में ज्यादा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट दिया गया है. दोनों चिपसेट 2nm प्रोसेस पर आधारित हैं और इनमें 5GHz तक की क्लॉक स्पीड बताई गई है. दोनों फोन में 16GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज का विकल्प मिलता है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 17 पर आधारित HyperOS 4 के साथ आते हैं.
200MP कैमरा से लैस है फोन
फोटोग्राफी के लिए दोनों स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें OIS के साथ 200MP का मेन कैमरा, OIS सपोर्ट वाला 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है. दोनों मॉडल में 50MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है. कंपनी ने कैमरा सिस्टम में Leica ब्रांडिंग का इस्तेमाल किया है और फोन 8K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करते हैं.
Pro Max में 8,500mAh की बड़ी बैटरी
Xiaomi 18 Pro में 7,000mAh और Xiaomi 18 Pro Max में 8,500mAh की बैटरी दी गई है. दोनों फोन 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करते हैं. डिजाइन के मामले में कंपनी ने पिछली पीढ़ी की सेकेंडरी रियर स्क्रीन वाली पहचान को बरकरार रखा है. Xiaomi 18 Pro सीरीज ब्लैक, आइस पीच पिंक, स्टारी ब्लू और व्हाइट जैसे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जबकि ग्लोबल मार्केट में इनकी उपलब्धता और कीमत की जानकारी कंपनी आगे साझा करेगी.
ये भी पढ़ें: Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और नए Snapdragon चिपसेट के साथ आया धांसू फ्लैगशिप