Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और नए Snapdragon चिपसेट के साथ आया धांसू फ्लैगशिप

Motorola Signature 27: Motorola Signature 27 को नए Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट, 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और AI फीचर्स के साथ पेश किया गया है.

Motorola Signature 27 Launches With Snapdragon And 200MP Camera
Image Source: Internet

Motorola Signature 27: मोटोरोला ने अपने प्रीमियम स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में नया मॉडल जोड़ दिया है. कंपनी ने Snapdragon Summit 2026 में Motorola Signature 27 को पेश किया है. यह इस साल लॉन्च हुए Motorola Signature के बाद कंपनी की Signature सीरीज का दूसरा स्मार्टफोन है. फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका नया Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट, 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और AI आधारित फीचर्स हैं.

नए नाम के साथ पेश हुआ Motorola Signature 27

Motorola Signature 27 के साथ कंपनी ने फोन की नामकरण रणनीति में भी बदलाव किया है. नए मॉडल के नाम में 27 का इस्तेमाल आने वाले साल के आखिरी दो अंकों को दर्शाने के लिए किया गया है. कंपनी ने अभी इस स्मार्टफोन की कीमत और बिक्री की तारीख का खुलासा नहीं किया है. हालांकि, इसे इस साल के अंत तक ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. फोन Pantone Coal Smoke और Pantone Capulet Green कलर ऑप्शन में आएगा.

Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 से लैस है फोन

Motorola Signature 27 को Qualcomm के नए Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ पेश किया गया है. कंपनी के मुताबिक, नया प्रोसेसर ऑन-डिवाइस AI, कैमरा प्रोसेसिंग और गेमिंग परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है. यानी फोन में AI से जुड़े कामों के साथ हाई-परफॉर्मेंस टास्क को भी बेहतर तरीके से संभालने की क्षमता होगी.

नया ArcticMesh Cooling System

प्रीमियम परफॉर्मेंस को ध्यान में रखते हुए मोटोरोला ने फोन में ArcticMesh कूलिंग सिस्टम दिया है. इसमें डायमंड-इन्फ्यूज्ड थर्मल जेल, लिक्विड मेटल और कॉपर मेश के साथ 3D वेपर चैंबर का इस्तेमाल किया गया है. कंपनी का दावा है कि नया वेपर चैंबर पिछली जनरेशन की तुलना में 40 फीसदी बड़ा है. इससे लंबे समय तक गेमिंग या ज्यादा पावर वाले काम करने के दौरान फोन के तापमान को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है.

200MP पेरिस्कोप कैमरा करेगा आकर्षित

कैमरा सेटअप की बात करें तो Motorola Signature 27 में 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 910 मेन कैमरा दिया गया है. इसके साथ 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिलेगा. कंपनी ने वीडियो क्वालिटी बेहतर करने के लिए अपना Video Enhancement Engine भी पेश किया है. इससे कैमरा और वीडियो रिकॉर्डिंग के अनुभव को बेहतर बनाने का दावा किया गया है.

Gemini और AI फीचर्स का मिलेगा सपोर्ट

फोन में AI फीचर्स पर भी खास जोर दिया गया है. Motorola Signature 27 में Google Gemini के AI फीचर्स का सपोर्ट मिलेगा. कंपनी के मुताबिक, Signature 27 Gemini Omni को सपोर्ट करेगा, जो प्रॉम्प्ट, फोटो या मौजूदा वीडियो फुटेज की मदद से तैयार वीडियो बनाने में सक्षम होगा. इसके अलावा Google Lyria की मदद से म्यूजिक और साउंडट्रैक तैयार करने का विकल्प भी मिलेगा.

7 साल तक मिलेगा OS अपडेट

मोटोरोला ने Signature 27 के लिए सात साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपग्रेड देने का दावा किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन Android 17 के साथ लॉन्च हो सकता है. इसके अलावा यह कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जिसमें Bang & Olufsen यानी B&O का ऑडियो सिस्टम दिया गया है.

ये भी पढ़ें- OnePlus का नया धमाका! 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ N6 Lite 4G लॉन्च, पढ़ें डिटेल्स