Delhi News: दिल्ली की महिलाओं को बड़ी राहत, Pink Smart Card की अनिवार्यता टली!

women in Delhi Mandatory requirement for Pink Smart Card deferred

नई दिल्ली: दिल्ली में बसों से सफर करने वाली महिलाओं के लिए राहत की खबर है. दिल्ली सरकार ने डीटीसी के ‘पिंक सहेली’ स्मार्ट कार्ड बनवाने की आखिरी तारीख 15 दिन आगे बढ़ा दी है. पहले कार्ड बनवाने की अंतिम तारीख 15 अगस्त थी, लेकिन अब महिलाओं को आवेदन करने के लिए 15 दिन और मिलेंगे.

सरकार के मुताबिक, 1 सितंबर से पिंक सहेली कार्ड जरूरी होगा. तारीख बढ़ाने का मकसद उन महिलाओं को अतिरिक्त समय देना है, जो अभी तक स्मार्ट कार्ड के लिए आवेदन नहीं कर पाई हैं.

अब तक 18 लाख कार्ड बांटे गए

पहले पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड की सुविधा 15 अगस्त से अनिवार्य होने वाली थी. इसके लिए पेपर टिकट की व्यवस्था को कुछ और समय तक जारी रखने का फैसला किया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं स्मार्ट कार्ड बनवा सकें.

दिल्ली में अब तक करीब 18 लाख पिंक सहेली कार्ड जारी किए जा चुके हैं. सरकार धीरे-धीरे पेपर टिकट की व्यवस्था खत्म करके पूरी तरह स्मार्ट कार्ड सिस्टम लागू करने की तैयारी में है.