IPL 2026: आज दिल्ली के खिलाफ मैदान पर दिखेंगे एमएस धोनी? CSK के कोच ने दिया हैरान करने वाला जवाब

Will MS Dhoni Play Today Against DC: आज, 5 मई 2026 को आईपीएल का 48वां मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. शाम 7:30 बजे से शुरू होने वाले इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने होंगी.

Will MS Dhoni Play today against DC delhi capitals vs chennai super kings
Image Source: ANI/ File

Will MS Dhoni Play Today Against DC: आज, 5 मई 2026 को आईपीएल का 48वां मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. शाम 7:30 बजे से शुरू होने वाले इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने होंगी. लेकिन फैंस का ध्यान केवल मैच पर नहीं, बल्कि एक ही सवाल पर टिका है — क्या सीएसके के कप्तान एमएस धोनी आज खेलेंगे?

धोनी की वापसी का इंतजार

चेन्नई ने इस सीजन में अब तक 9 लीग मैच खेले हैं और दिल्ली के खिलाफ ये उनका 10वां मुकाबला होगा. एमएस धोनी अभी तक इस सीजन में मैदान पर नजर नहीं आए हैं. हालांकि नेट प्रैक्टिस में धोनी को सक्रिय और फिट दिखते देख फैंस में उम्मीद जगी है. हर कोई बेसब्री से माही की टीम में वापसी का इंतजार कर रहा है.

बॉलिंग कोच का अपडेट

चेन्नई के बॉलिंग कोच एरिक सिमंस ने धोनी की उपलब्धता को लेकर ताजा जानकारी दी. मैच से एक दिन पहले सिमंस ने कहा, "धोनी के बारे में अपडेट देना मेरी क्षमता से बाहर है. वह अभी हमारे साथ नहीं हैं. जब वह तैयार होंगे, तब ही मैदान पर लौटेंगे. वह खुद जानते हैं कि कब खेलना है." इस बयान का मतलब साफ है कि आज धोनी दिल्ली के खिलाफ खेलते हुए नजर नहीं आएंगे. फैंस को अभी और थोड़ा इंतजार करना होगा.

धोनी की इंजरी और रिकवरी

धोनी काफ की इंजरी से जूझ रहे हैं. फ्रेंचाइजी ने सीजन की शुरुआत में 28 मार्च को घोषणा की थी कि वह लगभग 2 हफ्ते तक बाहर रह सकते हैं. अब तक एक महीना से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन माही की वापसी नहीं हुई. चेन्नई ने उनकी फिटनेस या वापसी को लेकर कोई नया अपडेट भी साझा नहीं किया है. फैंस के लिए यह देखना रोचक होगा कि धोनी मैदान पर कब लौटेंगे और कब वह अपनी टीम के लिए फिर से निर्णायक भूमिका निभाएंगे.

ये भी पढ़ें: DC vs CSK: बल्लेबाजों की होगी मौज या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें दिल्ली की पिच पर किसका चलेगा जादू