Rajasthan News : राजस्थान में रेलवे ट्रैक उड़ाने वाले का चल गया पता! खुले बड़े राज?

who blew up the railway track in Rajasthan has been identified

राजस्थान के श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध विस्फोट की घटना से हड़कंप मच गया है. अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर 50 जीबी गांव के पास रात करीब 9:45 बजे धमाका हुआ. विस्फोट इतना तेज था कि रेलवे ट्रैक के नीचे लगे दो सीमेंट स्लीपर टूट गए और पटरी के बीच करीब 2 फीट गहरा गड्ढा बन गया. धमाके की आवाज लगभग 200 मीटर दूर तक सुनाई दी.