Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्या खरीदना शुभ है और पूजा का सही मुहूर्त क्या है? दीपावली के पांच दिवसीय महापर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है. इस खास अवसर पर सोना-चांदी, बर्तन, झाड़ू, हल्दी, कौड़ी और अन्य शुभ वस्तुएं खरीदने की परंपरा है.
भारत 24 के इस विशेष कार्यक्रम में पंडित जी बता रहे हैं कि धनतेरस पर किन चीजों को खरीदना शुभ माना जाता है, सोना-चांदी महंगा होने पर बजट में कौन-सी चीजें खरीदी जा सकती हैं और मां लक्ष्मी, भगवान गणेश व कुबेर की पूजा कैसे करें.