प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के 3 देशों के सफल दौरे के बाद बीजेपी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संबित पात्रा ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है. संबित पात्रा ने कहा कि 40 साल बाद हुए इस ऐतिहासिक न्यूजीलैंड दौरे से भारत को 20 बिलियन डॉलर की महा-डील और 'रणनीतिक साझेदारी' का तोहफा मिला है, जिससे वैश्विक स्तर पर भारत का डंका बज रहा है. विपक्ष पर तंज कसते हुए पात्रा ने कहा कि जब-जब देश को अंतरराष्ट्रीय मंच पर बड़ी कामयाबी मिलती है, विपक्ष हताशा में झूठे नैरेटिव फैलाना शुरू कर देता है. देखिए संबित पात्रा का यह पूरा आक्रामक बयान!