पंजाब की Lovely Professional University यानी LPU में छात्रों के प्रदर्शन और हिंसा के बाद मामला अब राजनीतिक रंग लेता जा रहा है. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो के आधार पर BJP और Shiromani Akali Dal ने पंजाब पुलिस पर प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ लाठीचार्ज करने के आरोप लगाए हैं. वहीं पुलिस का कहना है कि उसने अब तक छात्रों के साथ संयम बरता है और तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.