कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार ने बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांग लोगों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है. अब इन तीनों श्रेणी के पात्र लाभार्थियों को हर महीने 1,000 रुपये की जगह 1,500 रुपये पेंशन मिलेगी. यानी पेंशन में 500 रुपये प्रति माह की बढ़ोतरी की गई है.
सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, बढ़ी हुई पेंशन का लाभ 1 अगस्त से दिया जाएगा. हालांकि संशोधित राशि 1 अप्रैल से लागू मानी जाएगी.
पेंशन की राशि पहले की तरह सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजी जाएगी.
किन योजनाओं के लाभार्थियों को मिलेगा फायदा?
यह बढ़ी हुई राशि नेशनल सोशल असिस्टेंस प्रोग्राम (NSAP) के तहत मिलने वाली तीन योजनाओं के लाभार्थियों को दी जाएगी.
इनमें शामिल हैं:
इन सभी योजनाओं के पात्र लोगों को अब हर महीने 500 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे.
सरकार ने जारी किए निर्देश
राज्य सरकार ने कहा है कि बढ़ी हुई पेंशन का खर्च वित्त वर्ष 2026-27 के बजट से पूरा किया जाएगा.
इसके लिए सभी जिला प्रशासन, पंचायत विभाग और संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पात्र लोगों तक समय पर बढ़ी हुई पेंशन पहुंच सके.
बजट में किया गया था ऐलान
पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने 2026-27 के बजट में बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों की पेंशन 500 रुपये बढ़ाने का प्रस्ताव रखा था. अब सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर इसे लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
इस फैसले से राज्य के लाखों लाभार्थियों को हर महीने पहले से ज्यादा आर्थिक मदद मिल सकेगी.
ये भी पढ़ें- ट्रंप ने कनाडा पर लगाया 50% टैरिफ, भारतीय कंपनियों के लिए खुलेंगे नए दरवाजे? इन सेक्टरों को होगा फायदा