West Bengal: PAK आतंकियों की हिट लिस्ट में CM शुभेंदु अधिकारी! STF का बड़ा खुलासा

West Bengal CM Suvendu Adhikari on Pak terrorists hit list STF

पश्चिम बंगाल STF ने संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल की जांच में बड़ा खुलासा किया है. जांच एजेंसी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान यह दावा सामने आया कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी कथित तौर पर पाकिस्तान से जुड़े हैंडलर्स के निशाने पर थे. STF का कहना है कि मामले की जांच जारी है और डिजिटल साक्ष्यों, संपर्कों तथा संभावित नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है. अधिकारियों के अनुसार, अभी जांच पूरी नहीं हुई है और आगे और भी खुलासे हो सकते हैं.