कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है, और इसके बाद राज्यपाल ने संवैधानिक प्रक्रिया के तहत ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल को बर्खास्त कर दिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव परिणाम के बाद इस्तीफा देने से इनकार किया था, लेकिन नई विधानसभा के गठन के साथ ही पुरानी सरकार का कार्यकाल अपने स्वतः समाप्त हो गया।
ममता बनर्जी का इस्तीफा न देने का फैसला
ममता बनर्जी ने मंगलवार, 6 मई 2026 को स्पष्ट किया कि वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगी और चुनाव परिणाम को एक 'साजिश' करार दिया। उन्होंने अपने समर्थकों के लिए सड़कों पर संघर्ष जारी रखने और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। उनका यह रुख राजनीतिक हलचल को और बढ़ा रहा है।
Governor of West Bengal, RN Ravi, has issued an Order dissolving the West Bengal Legislative Assembly with effect from 07 May 2026. pic.twitter.com/IuEAylWege
— ANI (@ANI) May 7, 2026
ममता ने विपक्षी गठबंधन को मजबूत करने की बात कही
बंगाल में मिली हार के बाद ममता बनर्जी ने कहा था कि अब वह राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी गठबंधन को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेंगी. उन्होंने कहा था, 'इंडिया गठबंधन के नेताओं ने मुझे फोन करके एकजुटता व्यक्त की. सोनिया जी और राहुल गांधी ने भी मुझसे बात की है.' उन्होंने कहा, ‘जब तक मैं कुर्सी पर थी, मैंने बहुत कुछ सहन किया. अब मैं एक आजाद पंछी हूं, एक आम इंसान हूं. मैं संघर्ष करने वाली हूं. मैं सड़कों पर रहूंगी और सभी अत्याचारों के खिलाफ लड़ूंगी.’
नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह
बीजेपी की पहली सरकार के रूप में पश्चिम बंगाल में शपथ ग्रहण समारोह नौ मई को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होगा। इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होने की संभावना है। समारोह के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं और करीब 4,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या मामले में नया खुलासा, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई सामने; क्या कुछ पता चला?