बुध-शुक्र के मार्गी होने से बदलेगी किस्मत, 15 से 21 नवंबर तक इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope: बुध और शुक्र के मार्गी होने के साथ 16 नवंबर को सूर्य करेंगे राशि परिवर्तन, किसी के लिए करियर और कमाई के नए अवसर बनेंगे तो किसी को रिश्तों, खर्च और जिम्मेदारियों में बरतनी होगी सावधानी. जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल.

weekly-horoscope-15-21-november-2026-all-zodiac-signs
प्रतिकात्मक तस्वीर/ AI

मेष राशि
नौकरी और कारोबार की अटकी बातचीत आगे बढ़ सकती है. साझेदारी की शर्तें स्पष्ट रखें. पढ़ाई और प्रेम जीवन में धैर्य से काम लेना होगा.

वृषभ राशि
कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और रुके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं. घर की जरूरतों पर खर्च बढ़ सकता है. रिश्तों में तालमेल बनाए रखें.

मिथुन राशि
लेखन, डिजाइन, शिक्षण और इंटरव्यू से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं. पुराने संपर्क काम आएंगे. प्रेम संबंधों में बातचीत से गलतफहमियां दूर हो सकती हैं.

कर्क राशि
वेतन, फीस या अटके भुगतान को लेकर अच्छी बातचीत हो सकती है. कार्यक्षेत्र में मेहनत का लाभ मिल सकता है. प्रेम और पढ़ाई के मामलों में भी सकारात्मक समय रहेगा.

सिंह राशि
नई जिम्मेदारी या नेतृत्व का अवसर मिल सकता है. काम में उत्साह रहेगा, लेकिन एकाग्रता बनाए रखना जरूरी होगा. घर और परिवार की जरूरतों पर ध्यान देना पड़ेगा.

कन्या राशि
रुके हुए भुगतान और आर्थिक मामलों में प्रगति हो सकती है. रोजमर्रा की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. प्रेम संबंधों में छोटी बातों को तूल देने से बचें.

तुला राशि
इंटरव्यू, नए प्रस्ताव और पेशेवर संपर्कों से लाभ मिल सकता है. कमाई की योजना पर ध्यान दें. घर, यात्रा और निजी जरूरतों पर खर्च बढ़ने की संभावना है.

वृश्चिक राशि
करियर में नई जिम्मेदारी या किसी प्रोजेक्ट की अगुवाई मिल सकती है. वरिष्ठ अधिकारियों के सामने अपनी उपलब्धियां रखने का मौका मिलेगा. भुगतान से पहले बड़ा खर्च न करें.

धनु राशि
पुराने संपर्कों से काम और कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं. नई चीजें सीखने और मार्गदर्शन लेने का अवसर मिलेगा. पारिवारिक खर्चों पर नियंत्रण रखें.

मकर राशि
कार्यक्षेत्र में अपनी बात रखने और काम की समीक्षा कराने का मौका मिल सकता है. पेशेवर संपर्क मददगार रहेंगे. साझा धन के मामलों में सावधानी बरतें.

कुंभ राशि
साझेदारी और टीमवर्क से जुड़े काम आगे बढ़ सकते हैं. जिम्मेदारी और भुगतान की शर्तें पहले तय करें. प्रेम संबंधों में पार्टनर की भावनाओं को समझें.

मीन राशि
कामकाज और प्रतिस्पर्धा में व्यस्तता बढ़ सकती है. पुराने आर्थिक हिसाब सुलझाने का अवसर मिलेगा. प्रेम संबंधों में बातचीत से गलतफहमियां दूर हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें- देवउठनी एकादशी पर कब जागेंगे भगवान विष्णु? इस दिन होगा तुलसी विवाह, जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त