नोएडा/नई दिल्ली : भारत 24 ने बृहस्पतिवार को अपने लॉन्च के 2 साल पूरा होने पर इसे 'जश्न-ए-कामयाबी' के तौर पर मनाया. इस दौरान भारत 24 चैनल के CEO एंड एडिटर इन चीफ डॉ. जगदीश चंद्र ने इसके 2 साल में देश के बड़े और प्रमुख चैनलों के बीच जगह बनाने की तारीफ की. उन्होंने कहा हमने न केवल एडिटोरियल बल्कि रेवेन्यू के मामले भी कामयाबी हासिल की है.
इस दौरान भारत 24 के न्यूज डायरेक्टर सयैद उमर, कंसल्टिंग एडिटर शशिकांत शर्मा, पॉलिटिकल एडिटर अदिति नागर, वेबसाइट और सोशल मीडिया टीम के हेड शशिकेश रंजन समेत टीम मौजूद रही.
जयपुर से हमारे न्यूजपेपर और वेबसाइट 'फर्स्ट इंडिया' टीम के साथी भी जश्न में लाइव शामिल हुए.
यह भी पढ़ें : 'ये ममता की निजी आलोचना नहीं, प्रशासन की है', बंगाल में डॉक्टर के रेप-हत्या को दबाने पर कांग्रेस का सवाल
भारत 24 के दफ्तर में जश्न ए कामयाबी डॉ जगदीश चंद्र ने काटा केक...#Bharat24 #VisionOfNewIndia #2SaalBemisaal #DrJagdeeshChandra #Bharat24Anniversary #Bharat24Digital@Manojjagyasi @pawan_xIAS @bhim123 @anitahada @THE_JOURNOS @poornima_mishra @NagarAdditi @shashimedia pic.twitter.com/cxeclc5vVz
— Bharat 24 - Vision Of New India (@Bharat24Liv) August 15, 2024
हम सबसे तेज 30 सेकेंड में खबर ब्रेक करते हैं : डॉ चंद्र
डॉ. जगदीश चंद्र ने कहा, "हमारी 2 साल की यात्रा न केवल पत्रकारिता के लिहाज से, बल्कि रेवेन्यू के लिहाज से कामयाब रही. हमने इन 2 सालों में दो देश के बड़े और प्रमुख चैनलों के बीच जगह बना ली है. जो इतने कम समय में बहुत बड़ी कामयाबी है. हम सबसे तेज, 30 सेकेंड में खबर ब्रेक करने में आगे रहे हैं."
उन्होंने कहा, "कुछ लोग चैनल के बंद होने की बात करते हैं, लेकिन हम इसी तरह अपनी कामयाबी का केक काटते रहेंगे. यह चैनल, हमारा काम अपने विजन के साथ आगे बढ़ता रहेगा."
जगदीश चंद्र ने कहा, "इन 2 सालों में जो हमारी पॉलिसी थी, वो थी 'विजन ऑफ न्यू इंडिया' की, जो कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्लोगन भी है. इसे हमने 2 सालों में बहुत अच्छे से जीया है. हमें यह बताने में खुशी हो रही है कि आज सत्ता तंत्र में जिन चैनलों की गिनती होती है, जिन्हें 24 घंटे देखा जाता है, उसमें भारत 24 सबसे आगे है."
"हमारी न्यूज का रिएक्शन टाइम 30 सेकेंड है. कोई ख़बर यहां चली, उस पर पॉजिटिव या निगेटिव कमेंट टॉप लेवल से 30 सेकेंड में आता है. इसका मतलब है कि चैनल को लगातार कोई देख रहा है."
कहा- हमारे चैनल का मॉनिटरिंग में होना भाग्य की बात
उन्होंने कहा, "कई लोग मुझे कहते हैं कि आपका चैनल मॉनिटरिंग में है. वो उदास नजर आते हैं तो मैं कहता हूं यह तुम्हारा भाग्य है कि आप मॉनिटरिंग में हो. आप देखे जा रहे हो. भारत 24 ने दिल्ली में वो स्थान प्राप्त कर लिया है, जो होना चाहिए."
"आज सबसे ज्यादा लाइव कवरेज, चाहे प्राइम मिनिस्टर का हो, होम मिनिस्टर का हो, पार्टी प्रेसिडेंट या और लोगों का हो, यहां तक राहुल गांधी की यात्रा का हो. सबको कवर करते हुए साथ लेकर चलते हैं."
चैनल के न्यूज डायरेक्टर की तारीफ करते हुए कहा, "हमारे टीम के लंबे समय से सयैद उमर की पॉलिसी भी यही रही है, यह वर्षों से हमारे साथ हैं. इसीलिए ज्यादातर हम फेयर और इंडिपेंडेंस रहे हैं. सरकार में जो भी पार्टी है, हमने उसके साथ अच्छे से संतुलन बनाकर रखा. हमारी नीति सफल रही है."
डॉ चंद्र ने मजाकिया अंदाज में इससे पहले फर्स्ट इंडिया के सीईओ और मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा की बात का जवाब देते हुए कहा, "वह कहते हैं मैं मोक्ष की ओर हूं. तो सच है इस 7 सितंबर को एक बार फिर केक काटूंगा, अपने बर्थ डे का और 75वें जन्मदिवस पर अमृतकाल में. ये मोक्ष का द्वार भारत 24 से होकर गुजरेगा. एक फिर केक कटेगा."
इस पर लोगों ने तालियां बजाई. डॉ चंद्र का इशारा था कि अभी वह मोक्ष की ओर नहीं बढ़े हैं और कामयाबी हासिल करना बाकी है.
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने आजादी के 75वें साल से इस देश के लिए अमृतकाल घोषित किया था, जिसकी ओर भी डॉ. जगदीश चंद्र का इशारा था.
यह भी पढे़ं : CAS से विनेश की अपील खारिज होने पर बोले ताऊ महावीर फोगाट, 'हम उनका गोल्ड मेडलिस्ट जैसा वेलकम करेंगे'
2 साल में साथ आए सभी लोगों का चंद्र ने जताया आभार
भारत 24 के सीईओ और एडिटर इन चीफ ने कहा, "हमारी टीम के अजय कुमार (चैनल के जाने-माने एंकर) सबने योगदान दिया. रुबिका लियाकत जो हमारे चैनल के साथ आईं, भले ही वह छोड़कर चली गईं और भी कई लोग आए-गए सभी का इसमें योगदान है. मैं उन सबका आभार जताता हूं. इस 2 वर्ष की यात्रा में सबका जबर्दस्त योगदान रहा है."
"सबसे बड़ी बात यह है कि वे लोग आज भी हमसे जुड़े हुए हैं."
उन्होंने कहा, 'खबर ही जीवन है', काम करने की ये जो हमारी सोच है आज भी जिंदा है. यह पहला चैनल है भारत 24, जहां 29 राज्यों की 600 खबरें रोज कवर होती हैं."
रेवेन्यू जनरेट करने के मामले में की काम की तारीफ
उन्होंने कहा, "फाइनेंशियल मैटर को लेकर लोगों की काफी अपेक्षा रहती है. यह कहते हुए मुझे खुशी हो रही है कि यह पहला चैनल है जो लोकसभा चुनाव में आचार संहिता से पहले लगातार 3 महीने रेवेन्यू के मामले में रिकार्ड ब्रेक करने वाला रहा. ये पहला चैनल है, जो काफी तेजी से रेवेन्यू ला रहा है. आज सपना, न केवल एडिटोरियल, बिजनेस के मामले में भी साकार हो गया है. अपने सीमित संसाधनों से 2 साल में जो रेवेन्यू कलेक्शन किया है, वह अपने आप में एक रिकॉर्ड है."
"बस थोड़ी सी कसर बाकी है. फिर प्रॉफिट की ओर लौटें, और हर उत्सव पर आपकी (टीम के साथियों की) भी झोली भरे."
भारत 24 के दफ्तर में जश्न ए कामयाबी के दौरान First India के CEO & Managing Editor Pawan Arora ने भारत 24 परिवार को दी शुभकामनाएं एंव बधाई दी#Bharat24 #VisionOfNewIndia #2SaalBemisaal #DrJagdeeshChandra #SyedUmar #Bharat24Anniversary #Bharat24Digital@Manojjagyasi | @pawan_xIAS… pic.twitter.com/EqENOXsHWf
— Bharat 24 - Vision Of New India (@Bharat24Liv) August 15, 2024
फर्स्ट इंडिया के सीईओ और एडिटर ने कहा- जेसी सर का सपना पूरा हुआ
फर्स्ट इंडिया के सीईओ और मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने कहा, "मैं इस 2 साल के कामयाबी के मौके पर आप सबको, भारत 24 की पूरी टीम को, हमारे चेयरमैन या कहें भारत 24 के फाउंडर डॉ जगदीश चंद्र को बहुत-बहुत मुबारकबाद देता हूं."
उन्होंने कहा, "जेसी सर के मन में बहुत समय था कि एक नेशनल चैनल खोलना है. अगर कोई व्यक्ति कोई इच्छा करे और वो पूरी हो जाए तो इससे बड़ा सुकून और जिंदगी की उपलब्धि कोई नहीं हो सकती. आपने नेशनल चैनल खोलने का सपना देखा था और वह पूरा हुआ."
"जैसा आप अक्सर कहा करते हैं कि 'इच्छाएं खत्म हो जाए और जीवन शेष रह जाए तो वह मोक्ष है, तो आपकी एक बड़ी इच्छा पूरी हो गई, भारत 24 के माध्यम से. तो मोक्ष के नजदीक हैं आप."
अरोड़ा ने कहा, "जितने कम समय में भारत 24 ने आकार लिया. जितने कम समय में यह देश के कुछ प्रमुख चैनल में शुमार हो गया. ये बहुत ही काबिले तारीफ की बात है. यह टीम अच्छी है और इसके साथ लीडर भी अच्छे हैं."
भारत 24 के दो साल पूरे होने पर दफ्तर में जश्न का माहौल, चैनल के न्यूज डायरेक्टर सैयद उमर ने टीम का बढ़ाया हौसला#Bharat24 #VisionOfNewIndia #2SaalBemisaal #DrJagdeeshChandra #SyedUmar #Bharat24Anniversary #Bharat24Digital@Manojjagyasi | @pawan_xIAS | @bhim123 | @anitahada |… pic.twitter.com/4E5z5VD33W
— Bharat 24 - Vision Of New India (@Bharat24Liv) August 15, 2024
न्यूज डायरेक्टर सयैद उमर ने टीम को बताया सबसे बड़ी ताकत
भारत 24 के न्यूज डायरेक्टर सयैद उमर इस मौके पर कहा टीम को सबसे बड़ी ताकत बताया. उन्होंने कहा, "चूंकि इस मौके पर 'दो शब्द' बोलने को कहा गया है तो मैं दो ही शब्द बोलूंगा. हमारी इस कामयाबी के पीछे है आपका (जगदीश चंद्र) आशीर्वाद और टीम का साथ है."
टीम ने तालियां बजाकर उनके इस दो शब्द में गर्मजोशी भरी.
इससे पहले, डॉ जगदीश चंद्र ने सयैद उमर की तारीफ करते हुए उन्हें साइलेंट शख्स बताया और इस कामयाबी को हासिल करने में उनकी सबसे अहम भूमिका होने की बात कही.
भारत 24 के 2 साल बेमिसाल: भारत 24 के CBO मनोज जज्ञासी ने दी बधाई#Bharat24 #VisionOfNewIndia #2SaalBemisaal #DrJagdeeshChandra #SyedUmar#Bharat24Anniversary #Bharat24Digital@Manojjagyasi | @bhim123 | @anitahada | @THE_JOURNOS | @poornima_mishra | @NagarAdditi | @shashimedia pic.twitter.com/9efHxHJ44h
— Bharat 24 - Vision Of New India (@Bharat24Liv) August 15, 2024
टीम के सीनियर साथी मनोज जिज्ञासी ने वीडियो मैसेज से दी बधाई
इस बीच हमारे चैनल के चीफ बिजनेस ऑफिसर (CBO) मनोज जिज्ञासी ने एक वीडियो मैसेज साझा किया, जिसको पूरी टीम ने सुना.
मनोज ने कहा, "आज आप सबको न्यूज रूम में हंसते हुए, मुस्कुराते हुए देखकर मुझे बड़ी प्रसन्नता हो रही है. क्योंकि ये जो बीज है, सपना है, ये उस एक शख्स की कहानी है यानि फाउंडर और चेयरमैन डॉ जगदीश चंद्र की है. 2 साल पहले जब मैंने उनके साथ एक नेशनल चैनल लॉन्च की बात की थी. तो यही कहूंगा कि उनकी जर्नी ई-टीवी नेटवर्क को खड़ा करने वाली रही है. किसी रीनजनल नेटवर्क को खड़ा करने वाले आदमी का जब नाम लिया जाएगा, तब जेसी (जगदीश चंद्र) सर का नाम आएगा. वे जी न्यूज में भी गए. बाकी चैनलों के साथ भी काम किया है."
"भारत 24 का जो उन्होंने नारा दिया- विजन ऑफ न्यू इंडिया का, जो कि प्रधानमंत्री के नारा है, जब हम 2047 में स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे तो ये नारा इसमें दिखेगा. इस चैनल की स्थापना के पीछे सबकी मेहनत है. उनका (डॉ जगदीश चंद्र) विजन बहुत स्ट्रॉन्ग था, इसलिए आज हम सब 2 साल की जश्न-ए-कामयाबी मना रहे हैं. उन्होंने कहा कि खासकर उमर भाई का, अनिता हाडा जी का, जो कि इस चैनल की पिलर हैं. एचआर से अनु श्रीधर हैं, अमित बालियान हैं. बाकी जितने भी हमारे साथी, सेल्स और मार्केटिंग से हैं, भीम नेगी, आशीष मल्होत्रा सभी का धन्यवाद देता हूं."
उन्होंने कहा, "जब तक आपके साथ एक स्ट्रॉन्ग टीम खड़ी न हो, तब तक आप एक सक्सेफुल जश्न नहीं मना सकते. आज वही जश्न मनाने हम इकट्ठे हुए हैं."
हमारा यह नारा होना चाहिए, "जहां तक भारत, वहां तक भारत 24."
भारत 24 के सफलतम दो साल पूरे होने पर नोएडा से जयपुर तक सेलिब्रेशन, इस मौके पर Dr. Anita Hada ने भारत 24 परिवार का धन्यवाद किया#Bharat24 #VisionOfNewIndia #2SaalBemisaal #DrJagdeeshChandra #SyedUmar #Bharat24Anniversary #Bharat24Digital@Manojjagyasi | @pawan_xIAS | @bhim123 |… pic.twitter.com/EC4HUw2XBe
— Bharat 24 - Vision Of New India (@Bharat24Liv) August 15, 2024
डॉ. अनीता हाडा ने इस दौरान पूरे देश में फैले चैनल के संवाददाताओं का आभार जताया और उन्हें इस सफलता की वजह करार दिया.
डॉ. हाडा ने कहा, "मैं अपनी टीम के एक-एक मेम्बर को थैंक्यू कहना चाहती हैं. जो यहां हैं और पूरे भारत में हमारे रिपोर्टर्स, इन्फार्मर्स और स्ट्रिंगर्स के रूप में फौज के तौर पर मौजूद हैं, जो कि हर नेशनल चैनल से बड़ी टीम है. बेशक आप सब यहां से दूर हैं, लेकिन आप जेसी सर के दिल का हिस्सा हैं. क्योंकि यह आपका सेलिब्रेशन है, आपका सक्सेस है. आज हम जो भी हैं, आपकी वजह से हैं. यह 'द जेसी टीम' है. हम सबकी तरफ से, जेसी सर की तरफ से आप सभी का धन्यवाद."
उन्होंने कहा, "मेरे लिए न फर्स्ट इंडिया अखबार अलग है, न फर्स्ट इंडिया न्यूज, न भारत 24. हम सब डॉ. जगदीश चंद्र का हिस्सा हैं. मैं इस तरह के और खूबसूरत दिनों का इंतजार करना चाहूंगी."
भारत 24 के दो साल पूरे होने पर चैनल के कंसल्टिंग एडिटर शशिकान्त शर्मा ने दी बधाई#Bharat24 #VisionOfNewIndia #2SaalBemisaal #DrJagdeeshChandra #SyedUmar #Bharat24Anniversary #Bharat24Digital@Manojjagyasi | @bhim123 | @anitahada | @THE_JOURNOS | @poornima_mishra | @NagarAdditi… pic.twitter.com/b6SvgUNjCN
— Bharat 24 - Vision Of New India (@Bharat24Liv) August 15, 2024
2 साल में में ही तय हो जाता है कि चैनल चलेगा या नहीं : कंसल्टिंग एडिटर
कंसल्टिंग एडिटर, शशिकांत शर्मा ने कहा, "2 साल में, मुझे लगता है, खासकर किसी भी राष्ट्रीय स्तर के चैनल की बात करें तो सबसे महत्वपूर्ण बात होती है पहला 2-3 साल, क्योंकि ये वो नींव है जिसमें अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए हम पूरी मेहनत को लगाते हैं. अभी भी बहुत ऐसे चैनल हैं, जिनके शुरू के 2-3 सालों में ही पता चल गया था कि ये चलेंगे या नहीं. हमारे लिए भी ये 2 साल बहुत महत्वपूर्ण थे और जिस तरीके से आप सब ने मिलकर इस चैनल को उस स्तर तक पहुंचाया है कि आज राष्ट्रीय चैनल में भी हमारी बात होती है. हमारा चैनल अब 2 साल का हो गया है. खड़ा होने का साथ चलना शुरू कर दिया है, कुछ समय में भागना शुरू करेगा और आने वाले समय में हम वहां तक जरूर पहुचेंगे जो लक्ष्य आपने सोचा है."
पॉलिटिकल एडिटर अदिति नागर ने कहा, "मैं अभी 2 साल की हूं (चैनल के 2 साल पूरे होने पर), फिर मैं 10 साल की हो जाऊंगी, फिर 22 की, फिर 60 साल की, मुझे आप लोगों के साथ और JC सर के नेतृत्व में लम्बे समय तक चलना है."
यह भी पढे़ं : 'कोई पोस्ट नहीं चाहिए, गली-गली पदयात्रा करूंगा, लड़ूंगा चुनाव', दिल्ली के पूर्व Dy CM मनीष सिसोदिया बोले