Virat Kohli Records: IPL 2026 के पहले ही मैच में विराट कोहली ने बनाए 10 रिकॉर्ड, बने पहले बल्लेबाज

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज विराट कोहली के लिए बेहद खास रहा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले में कोहली ने नाबाद 69 रन की शानदार पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई.

Virat Kohli made 10 records in the first match of IPL 2026 RCB vs SRH
Image Source: ANI

Virat Kohli Records: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज विराट कोहली के लिए बेहद खास रहा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले में कोहली ने नाबाद 69 रन की शानदार पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई.

इस मैच में सिर्फ टीम की जीत ही नहीं, बल्कि कोहली के नाम कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी दर्ज हुए. उन्होंने एक ही मुकाबले में 10 बड़े कीर्तिमान बनाकर कई दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया.

रन चेज में 4000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज

विराट कोहली आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए 4000 रन पूरे किए. यह उपलब्धि उन्हें बाकी सभी खिलाड़ियों से अलग खड़ा करती है.

SRH के खिलाफ सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर

कोहली अब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सबसे ज्यादा 7 बार 50 स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने बाकी सभी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया.

सबसे ज्यादा बार टीम के टॉप स्कोरर

इस मैच में RCB के लिए सबसे ज्यादा रन बनाकर कोहली ने डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ दिया. अब वह आईपीएल में सबसे ज्यादा बार अपनी टीम के टॉप स्कोरर बनने वाले खिलाड़ी हैं.

जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा 50 स्कोर

कोहली ने जीत वाले मुकाबलों में 42वीं बार 50 स्कोर बनाकर एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया. इस मामले में उन्होंने डेविड वॉर्नर (41 बार) को पीछे छोड़ दिया.

नाबाद 50 स्कोर का नया रिकॉर्ड

अब कोहली आईपीएल में 24 बार 50 स्कोर बनाकर नाबाद रहने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने एबी डीविलियर्स और शिखर धवन के 23-23 बार के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा.

सफल रन चेज में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस

विराट कोहली ने सफल रन चेज में 21वीं बार 50 स्कोर बनाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया. उन्होंने इस मामले में डेविड वॉर्नर और शिखर धवन को पीछे छोड़ा.

भारतीय ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा छक्के

कोहली अब आईपीएल में 182 छक्कों के साथ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय ओपनर बन गए हैं. उन्होंने केएल राहुल के 179 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा.

SRH के खिलाफ सबसे ज्यादा रन

कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने कुल रन 874 तक पहुंचा दिए, जो इस टीम के खिलाफ किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं. उन्होंने संजू सैमसन का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा.

150 स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा टॉप स्कोर

कोहली अब आईपीएल में 150 स्ट्राइक रेट के साथ 31 बार टीम के टॉप स्कोरर बनने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया.

फिफ्टी प्लस स्कोर की संख्या 72 पहुंची

इस मैच के बाद विराट कोहली के आईपीएल करियर में 50 स्कोर की संख्या 72 हो गई है, जो उन्होंने अपनी 260वीं पारी में हासिल की.

ये भी पढ़ें- Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 2 लड़कियों ने किया टॉप, 81.79% छात्र पास