एक दर्जन केले पड़े भारी! बागपत में विवाद के बाद दुकानदार-ग्राहक में जमकर मारपीट

Violent clash Baghpat: उत्तर प्रदेश के बागपत से एक बार फिर मारपीट का मामला सामने आया है. यहां केले खरीदने को लेकर दुकानदार और ग्राहक के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में बीच सड़क पर जमकर लात-घूंसे चले.

VIDEO Baghpat now a 'Banana War icks and punches fly in the middle of the road over a dozen bananas
Image Source: Social Media

Violent clash Baghpat: उत्तर प्रदेश के बागपत से एक बार फिर मारपीट का मामला सामने आया है. यहां केले खरीदने को लेकर दुकानदार और ग्राहक के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में बीच सड़क पर जमकर लात-घूंसे चले. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

मामूली विवाद ने लिया बड़ा रूप

यह मामला बागपत के बिनौली थाना क्षेत्र के बरनावा गांव का है. बताया जा रहा है कि केले खरीदने को लेकर दुकानदार और ग्राहक के बीच कहासुनी शुरू हुई थी. देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष सड़क पर ही एक-दूसरे से भिड़ गए. वायरल वीडियो करीब 45 सेकेंड का है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करते हुए नजर आ रहे हैं. सड़क किनारे मौजूद दुकान के पास पहले बहस हुई और फिर विवाद मारपीट में बदल गया.

लोग बनाते रहे वीडियो

मारपीट के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. कई लोग झगड़ा रोकने के बजाय अपने मोबाइल फोन से घटना का वीडियो बनाते नजर आए. काफी देर तक सड़क पर हंगामा चलता रहा, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

पुलिस ने शुरू की जांच

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. बिनौली थाना पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है.

पुलिस का कहना है कि वीडियो और पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल बरनावा गांव की यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

ये भी पढ़ें- Parliament Session: राज्यसभा में पेश हुआ वंदे मातरम् बिल, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर 3 साल तक की जेल