घर की उत्तर दिशा में रखी ये चीजें रोक सकती हैं तरक्की का रास्ता! वास्तु के ये नियम जान लें

Vastu Tips: कई बार मेहनत और कोशिशों के बावजूद लोगों को करियर, कारोबार या आर्थिक जीवन में मनचाहे अवसर नहीं मिल पाते. ऐसे में कुछ लोग वास्तु शास्त्र के उपायों पर भी ध्यान देते हैं. वास्तु शास्त्र में घर की उत्तर दिशा को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है. मान्यता है कि इस दिशा का संबंध जल तत्व और धन के देवता कुबेर से होता है. इसे नए अवसरों, व्यापार, करियर, आर्थिक उन्नति और संपर्कों से जोड़कर देखा जाता है.

vastu-tips-north-direction-mistakes-and-remedies
Image Source: Social Media

Vastu Tips: कई बार मेहनत और कोशिशों के बावजूद लोगों को करियर, कारोबार या आर्थिक जीवन में मनचाहे अवसर नहीं मिल पाते. ऐसे में कुछ लोग वास्तु शास्त्र के उपायों पर भी ध्यान देते हैं. वास्तु शास्त्र में घर की उत्तर दिशा को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है. मान्यता है कि इस दिशा का संबंध जल तत्व और धन के देवता कुबेर से होता है. इसे नए अवसरों, व्यापार, करियर, आर्थिक उन्नति और संपर्कों से जोड़कर देखा जाता है. इसलिए उत्तर दिशा को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखने की सलाह दी जाती है. आइए जानते हैं कि घर की इस दिशा में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

उत्तर दिशा में भूलकर भी न करें ये गलतियां

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, उत्तर दिशा में अग्नि तत्व से जुड़े लाल रंग और भूमि तत्व से जुड़े पीले रंग का अधिक इस्तेमाल करने से बचना चाहिए. माना जाता है कि इन रंगों का असंतुलित प्रयोग जीवन में आने वाले अवसरों के लिए बाधा बन सकता है.

इसके अलावा, उत्तर दिशा में टॉयलेट, रसोई और भारी स्टोरेज बनाने को भी वास्तु के लिहाज से उचित नहीं माना जाता. घर की छत पर उत्तर दिशा में पानी की टंकी रखना भी शुभ नहीं माना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, इससे इस दिशा की ऊर्जा प्रभावित हो सकती है.

कई लोग घर की उत्तर दिशा में मंदिर बनवा देते हैं, लेकिन वास्तु मान्यताओं में इसके लिए उत्तर-उत्तर-पूर्व से लेकर पूर्व दिशा तक के हिस्से को बेहतर माना गया है. इसलिए पूजा स्थल बनवाते समय दिशा का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है.

उत्तर दिशा में क्या रखना माना जाता है शुभ?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर दिशा में कुबेर की प्रतिमा या तस्वीर रखना शुभ माना जाता है. इसके अलावा, यहां मनी प्लांट जैसे हरे पौधे लगाने की भी सलाह दी जाती है. इस दिशा में नीले रंग का इस्तेमाल अनुकूल माना जाता है. कुछ वास्तु मान्यताओं में लाल रंग के सीमित इस्तेमाल को भी उचित बताया गया है.

उत्तर दिशा में ड्रॉइंग रूम, बेडरूम, स्टडी रूम और अंडरग्राउंड वॉटर टैंक होना अच्छा माना जाता है. इस हिस्से को हमेशा साफ-सुथरा और खुला रखना चाहिए. यहां गैर-जरूरी सामान, कबाड़ या भारी वस्तुएं जमा करने से बचें. पर्याप्त रोशनी और हवा का आवागमन भी बनाए रखना चाहिए.

बुध ग्रह से भी जुड़ी है उत्तर दिशा

वास्तु मान्यताओं में उत्तर दिशा का संबंध बुध ग्रह से भी बताया गया है. बुध को बुद्धि, व्यापार, संवाद, नेटवर्किंग और निर्णय लेने की क्षमता का कारक माना जाता है. इसी वजह से इस दिशा को व्यवस्थित रखने पर जोर दिया जाता है.

मान्यता है कि घर के उत्तर हिस्से को साफ और व्यवस्थित रखने से सकारात्मक माहौल बना रहता है. यह व्यापार, करियर और नए संपर्कों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने में मददगार माना जाता है. हालांकि, वास्तु उपायों को धार्मिक और पारंपरिक मान्यताओं के रूप में ही देखना चाहिए. सफलता के लिए मेहनत, सही योजना और व्यावहारिक फैसले भी जरूरी हैं.

यह भी पढ़ें: 18 महीने तक इन राशियों पर रहेगी राहु-केतु की खास नजर, करियर और धन में मिलेंगे नए मौके?