18 महीने तक इन राशियों पर रहेगी राहु-केतु की खास नजर, करियर और धन में मिलेंगे नए मौके?

ज्योतिष शास्त्र में राहु और केतु को छाया ग्रह माना जाता है. इन दोनों ग्रहों का राशि परिवर्तन ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. 5 दिसंबर 2026 को राहु-केतु का गोचर होने जा रहा है. इस दिन राहु कुंभ से मकर राशि में और केतु सिंह से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस गोचर का प्रभाव अगले 18 महीनों तक देखने को मिल सकता है.

rahu-ketu-gochar-2026-six-zodiac-signs-benefits
Image Source: Internet

ज्योतिष शास्त्र में राहु और केतु को छाया ग्रह माना जाता है. इन दोनों ग्रहों का राशि परिवर्तन ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. 5 दिसंबर 2026 को राहु-केतु का गोचर होने जा रहा है. इस दिन राहु कुंभ से मकर राशि में और केतु सिंह से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस गोचर का प्रभाव अगले 18 महीनों तक देखने को मिल सकता है.

ज्योतिषाचार्य शैलेंद्र पांडेय के अनुसार, राहु-केतु का यह राशि परिवर्तन मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों के लिए अनुकूल संकेत दे रहा है. इन राशियों के करियर, नौकरी, आर्थिक स्थिति और निजी जीवन में बदलाव देखने को मिल सकते हैं. हालांकि, कुछ मामलों में सावधानी बरतने की भी जरूरत होगी. आइए जानते हैं कि इन 6 राशियों के लिए राहु-केतु का गोचर कैसा रह सकता है.

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए राहु-केतु का गोचर करियर के लिहाज से नए अवसर लेकर आ सकता है. नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं. वहीं, कारोबार से जुड़े लोगों के लिए भी परिस्थितियों में सुधार के संकेत हैं. हालांकि, संपत्ति से जुड़े मामलों में सतर्क रहने की जरूरत होगी. स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें और किसी भी बड़े फैसले को जल्दबाजी में लेने से बचें.

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए यह गोचर बदलाव का समय साबित हो सकता है. नौकरी या अन्य वजहों से स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं. करियर में नई जिम्मेदारियां मिलने के साथ कुछ ऐसे अवसर भी सामने आ सकते हैं, जो भविष्य में लाभकारी साबित हों. इस दौरान परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालना और बदलाव को सकारात्मक तरीके से स्वीकार करना फायदेमंद रहेगा.

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए राहु-केतु का गोचर आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के लिहाज से राहत देने वाला हो सकता है. लंबे समय से चली आ रही परेशानियों में कमी आने की संभावना है. आर्थिक मामलों में भी धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल सकता है. हालांकि, पारिवारिक जीवन में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं. ऐसे में घर के मामलों को धैर्य और समझदारी से सुलझाने की कोशिश करें.

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए यह गोचर करियर में सकारात्मक बदलाव के संकेत दे रहा है. नौकरीपेशा लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर का अवसर मिल सकता है. कामकाज में नई संभावनाएं सामने आने के साथ आर्थिक स्थिति में भी धीरे-धीरे सुधार हो सकता है. इस दौरान अपनी योजनाओं पर ध्यान दें और मेहनत जारी रखें. जल्दबाजी के बजाय सोच-समझकर फैसले लेना बेहतर रहेगा.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए राहु-केतु का राशि परिवर्तन करियर और स्थान परिवर्तन के योग बना सकता है. नौकरी या कारोबार में नई दिशा मिलने की संभावना है. इसके अलावा, लंबे समय से परेशान कर रही कुछ समस्याओं का समाधान भी मिल सकता है. इस दौरान नए अवसरों को पहचानना और सही समय पर फैसला लेना महत्वपूर्ण रहेगा.

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए राहु-केतु का गोचर जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में सुधार के अवसर लेकर आ सकता है. कामकाज और निजी जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. हालांकि, रिश्तों और वैवाहिक जीवन को लेकर सतर्क रहने की जरूरत होगी. आपसी बातचीत और समझदारी से विवादों को सुलझाने की कोशिश करें. किसी भी रिश्ते में गलतफहमी या जल्दबाजी में लिया गया फैसला परेशानी बढ़ा सकता है.

यह भी पढ़ें: 2027 में राहु-केतु मचाएंगे हलचल, इन 6 क्षेत्रों में आएंगे बड़े बदलाव. करियर से रिश्तों तक पड़ेगा असर