Microsoft Server Down: भारत समेत 74 देशों में माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं ठप, Outlook से Teams तक कामकाज प्रभावित दुनिया की प्रमुख टेक कंपनियों में शामिल माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं में आई तकनीकी खराबी ने दुनियाभर के यूजर्स की परेशानी बढ़ा दी. पिछले कई घंटों से जारी इस ग्लोबल आउटेज का असर भारत समेत 74 देशों में देखने को मिला. अमेरिका से शुरू हुई इस तकनीकी समस्या के कारण ऑफिस के कामकाज से लेकर ऑनलाइन मीटिंग और फाइल शेयरिंग तक प्रभावित हुई. बड़ी संख्या में यूजर्स को जरूरी डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा.
माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं बाधित होने से सबसे ज्यादा असर ऑफिस के कामकाज पर पड़ा. Microsoft 365 का सर्वर डाउन होने के कारण कई कंपनियों और कर्मचारियों का काम प्रभावित हुआ. वहीं, Microsoft Outlook की सेवाएं भी ठप हो गईं, जिससे यूजर्स को ईमेल भेजने और प्राप्त करने में परेशानी हुई. हालांकि, आउटेज के बीच Outlook की सेवाएं दोबारा शुरू होने की जानकारी सामने आई.
ये भी पढ़ें- CM Saini Speech: Bhagwant Mann और Kejriwal पर CM नायब सैनी ने बोला जोरदार हमला! | Hoshiyarpur