Vaibhav Sooryavanshi: युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इन दिनों इंडिया ए टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर हैं. यहां भारत ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच वनडे ट्राई-सीरीज खेली जा रही है. टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में इंडिया ए ने श्रीलंका ए को 8 रन से हराकर शानदार जीत हासिल की.
हालांकि इस मैच में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला ज्यादा नहीं चला, लेकिन उन्होंने अपनी शानदार फील्डिंग से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. एक बेहतरीन कैच पकड़कर उन्होंने मैच में अहम भूमिका निभाई.
बल्लेबाजी में नहीं चले, फील्डिंग में दिखाया दम
हाल ही में वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में जगह मिली है. उनका चयन आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के साथ-साथ एशियन गेम्स की टी20 टीम के लिए भी हुआ है. वैभव अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उनकी फील्डिंग को लेकर पहले कई सवाल उठते रहे हैं.
आईपीएल 2026 के दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने भी उनकी कैचिंग को लेकर टिप्पणी की थी. लेकिन वैभव ने पहले आईपीएल में और अब इंडिया ए के लिए खेलते हुए शानदार कैच पकड़कर आलोचकों को जवाब दिया है.
Double Trouble ft. Badoni ✌️
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) June 9, 2026
Two quick wickets from Ayush Badoni bring India ‘A’ roaring back into the contest 💥
Watch SL ‘A’ vs IND ‘A’ from the #TalentTVCup, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV 📺 #SonySportsNetwork #SonyLIV #TeamIndia #SLvIND pic.twitter.com/wwG07Obs83
दबाव के बीच लिया अहम कैच
277 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही श्रीलंका ए टीम की शुरुआत काफी अच्छी रही थी. ओपनर निरोशन डिकवेला और अविष्का फर्नांडो बड़ी साझेदारी की ओर बढ़ रहे थे. दोनों बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बना रहे थे. इसी दौरान कप्तान ने आयुष बडोनी को गेंद थमाई.
बडोनी की गेंद पर अविष्का फर्नांडो ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद हवा में चली गई. वैभव सूर्यवंशी ने शानदार फुर्ती दिखाते हुए दोनों हाथों से शानदार कैच पकड़ लिया. इस विकेट के बाद मैच का रुख बदल गया और भारत ए की टीम मुकाबले में वापसी करने में सफल रही. यह टीम इंडिया में चयन के बाद वैभव का पहला कैच भी था, जिसने उन्हें खास चर्चा में ला दिया.
बल्ले से बनाए 14 रन
मैच में वैभव सूर्यवंशी को बल्लेबाजी में बड़ी पारी खेलने का मौका नहीं मिला. उन्होंने 12 गेंदों का सामना करते हुए 14 रन बनाए. हालांकि उनकी छोटी पारी और शानदार कैच दोनों ही टीम की जीत में मददगार साबित हुए.
श्रीलंका में भी वैभव का जलवा
मैदान के अंदर ही नहीं, मैदान के बाहर भी वैभव सूर्यवंशी का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला. मुकाबले के बाद फैंस उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए उत्साहित नजर आए. स्टेडियम में मौजूद कई दर्शक खास तौर पर वैभव के साथ तस्वीर लेने पहुंचे. युवा बल्लेबाज की लोकप्रियता देखकर साफ है कि वह धीरे-धीरे क्रिकेट प्रशंसकों के बीच एक बड़ा नाम बनते जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें- अफगानिस्तान में पाकिस्तान ने किया भीषण एयरस्ट्राइक, कायराना हमले में बच्चों और महिलाओं समेत 13 लोगों की मौत