Chamoli Cloudburst: उत्तराखंड का चमोली जिला एक बार फिर प्रकृति के कहर से दहल उठा है. मानसून जाते-जाते भी अपना उग्र रूप दिखा रहा है. बुधवार रात नंदानगर क्षेत्र के कई गांवों में बादल फटने की घटना ने भारी तबाही मचाई. पहाड़ी क्षेत्रों में आए मलबे से कई घर जमींदोज हो गए, जबकि पांच लोग अब भी लापता हैं.
#WATCH | Uttarakhand | Chamoli District Magistrate Sandeep Tiwari told ANI, "A cloudburst caused damage in the Nandanagar Ghat area of Chamoli district on Wednesday night. Six houses were buried under debris in the Kuntri Langafali ward of Nandanagar. The District Magistrate… pic.twitter.com/oNWiRwzxYw
— ANI (@ANI) September 18, 2025
किन इलाकों में फटा बादल?
घटना बुधवार देर रात नंदानगर के इन गांवों में हुई:
फाली कुंतरी
सैंती कुंतरी
भैंसवाड़ा
धुर्मा
इन सभी गांवों के ऊपर स्थित पहाड़ियों पर बादल फटने से बड़ी मात्रा में मलबा और पानी नीचे बसा हुआ इलाका बहा ले गया.
छह घर पूरी तरह तबाह, पांच लोग लापता
नगर पंचायत नंदानगर के वार्ड "कुंतरी लगा फाली" में भारी वर्षा और भूस्खलन से छह भवन पूरी तरह छतिग्रस्त हो गए हैं. मलबे में पांच लोग दबकर लापता हो गए हैं, जबकि दो लोगों को जिंदा बचा लिया गया है. राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है.
राहत टीमों की तैनाती
एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर नंदप्रयाग पहुंच गई है. एनडीआरएफ की टीम भी गोचर से रवाना की गई है. सीएमओ कार्यालय की ओर से तीन 108 एम्बुलेंस और मेडिकल टीम मौके पर भेजी गई हैं.
धुर्मा गांव में भी नुकसान, नदी उफान पर
नंदानगर तहसील के धुर्मा गांव से भी भारी बारिश के कारण पांच भवनों की छति की सूचना मिली है. फिलहाल जनहानि नहीं हुई है, लेकिन स्थानीय मोक्ष नदी का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया है.
प्रशासन अलर्ट पर, रेस्क्यू जारी
चमोली के जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने जानकारी दी कि रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है और लापता लोगों की तलाश तेज़ कर दी गई है. हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं कि किसी की जान न जाए.
मौसम अब भी अनिश्चित, सतर्क रहने की अपील
स्थानीय प्रशासन ने लोगों से निचले और संवेदनशील क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में अचानक भारी बारिश की संभावना जताई है.
यह भी पढ़ें- EPFO 3.0: अब मिनटों में निकाल सकेंगे पीएफ का पैसा, दिवाली से पहले बदल जाएंगे नियम, जानें सबकुछ