लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बीते दिनों आई तेज आंधी और बारिश ने कहर बरपाया. इस प्राकृतिक आपदा में 111 लोग अपनी जान गंवा बैठे, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए. टूटते पेड़, गिरते बिजली के खंभे और क्षतिग्रस्त घरों ने प्रदेश के कई हिस्सों में जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया. इस संकट की घड़ी में योगी सरकार ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर प्रभावित परिवारों का सहारा बनी.
सीएम योगी ने दिए तत्काल मदद के निर्देश
आपदा की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित परिवारों तक तुरंत मदद पहुंचाई जाए. उन्होंने विशेष तौर पर 111 प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता सुनिश्चित करने की बात कही. मुख्यमंत्री के इस आदेश के बाद राज्य के सभी 75 जिलों में प्रभारी मंत्री और जिलाधिकारी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने लगे और परिवारों से सीधे संवाद कर उन्हें राहत प्रदान की.
24 घंटे में आर्थिक सहायता का वितरण
सरकार की सक्रियता के चलते राहत कार्य में विलंब नहीं हुआ. मात्र 24 घंटे के भीतर प्रभावित परिवारों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि वितरित की गई. इस कदम से संकटग्रस्त परिवारों को न केवल आर्थिक मदद मिली, बल्कि उन्हें यह संदेश भी गया कि प्रशासन उनके साथ है. कुल मिलाकर, राज्य सरकार ने इस आपदा में कुल 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की.
स्थानीय प्रशासन की त्वरित कार्रवाई
इस राहत प्रयास में जिलाधिकारी और प्रभारी मंत्री प्रभावित इलाकों में जाकर पीड़ितों से मिले, उनके हालात जाने और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई. वरिष्ठ अधिकारी भी लगातार प्रभावित परिवारों से संपर्क बनाए रख रहे, ताकि हर प्रकार की मदद समय पर मिल सके. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि पीड़ितों की सहायता के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं और प्रभावित क्षेत्रों का लगातार दौरा किया जाए.
ये भी पढ़ें: कलेक्टर से जूते साफ करवाऊंगा.. आजम खान को फिर हुई दो साल की सजा, इस मामले में कोर्ट ने माना दोषी