देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 25 मई (रविवार) को आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा में लाखों अभ्यर्थी अपने सपनों को साकार करने के उद्देश्य से शामिल होंगे. यदि आपने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, तो परीक्षा से पहले कुछ ज़रूरी निर्देशों को जानना आपके लिए अत्यंत आवश्यक है.
एडमिट कार्ड और पहचान पत्र अनिवार्य
सभी उम्मीदवारों को अपने ई-एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी साथ लानी होगी, जिसे upsconline.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है. इसके साथ ही एक मान्य फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस भी जरूरी होगा. बिना इन दोनों दस्तावेजों के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा. आयोग ने सलाह दी है कि उम्मीदवार एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें.
परीक्षा की समय-सारिणी (दो पालियों में)
परीक्षा दो अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित होगी:
क्या है UPSC Prelims और इसका उद्देश्य?
UPSC की प्रारंभिक परीक्षा एक स्क्रीनिंग टेस्ट होती है, जिसका उद्देश्य केवल यह तय करना होता है कि कौन से उम्मीदवार मुख्य परीक्षा (Mains) में शामिल हो सकते हैं. प्रीलिम्स के अंक अंतिम मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़े जाते. अंतिम चयन में सिर्फ मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के अंक गिने जाते हैं.
परीक्षा पैटर्न: कैसे पूछे जाते हैं प्रश्न?
UPSC प्रीलिम्स में कुल दो पेपर होते हैं, दोनों MCQ (वस्तुनिष्ठ) प्रकार के होते हैं:
General Studies Paper-I (200 अंक)
इसमें पूछे जाते हैं प्रश्न, इतिहास, भूगोल, राजनीति, अर्थव्यवस्था, विज्ञान और तकनीक, करंट अफेयर्स CSAT / General Studies Paper-II (200 अंक) इसमें मापा जाता है. तार्किक और विश्लेषणात्मक सोच. गणितीय कौशल, पढ़ने और समझने की क्षमता. CSAT एक क्वालिफाइंग पेपर है — इसे पास करने के लिए 33% अंक (66 अंक) लाना अनिवार्य है, लेकिन इसके अंक मेरिट में शामिल नहीं होते. प्रीलिम्स परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा (Mains) की शुरुआत 22 अगस्त से होने की संभावना है.
यह भी पढ़ें: 12वीं के बाद CBSE ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, 93.66% स्टूडेंट्स पास; एक बार फिर लड़कियों ने मारी बाजी