UP Voter List: अखिलेश के 1 करोड़ PDA वोट वाले दावे पर BJP का पलटवार! SIR पर बढ़ा सियासी विवाद!

UP Voter List: 2027 विधानसभा चुनाव से पहले लखनऊ में बीजेपी की अहम बैठक, सीएम योगी, पंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह समेत संगठन के बड़े नेता शामिल, SIR के जरिए नए मतदाताओं को जोड़ने पर जोर.

Bharat 24

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. चुनाव से पहले बीजेपी ने संगठन को मजबूत करने के साथ ही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है. इसी सिलसिले में लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी की एक अहम बैठक हुई, जिसमें मतदाता सूची के पुनरीक्षण और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से हटने का मुद्दा चर्चा में है. ऐसे में बीजेपी ने अपने नेताओं और पदाधिकारियों को पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए हैं. बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे. लखनऊ में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह शामिल हुए. इसके अलावा प्रदेश के सभी जिलों के अध्यक्ष, जिला प्रभारी और क्षेत्रीय अध्यक्षों को भी बैठक में बुलाया गया था. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने पदाधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों और संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की.

ये भी पढ़ें- CM Saini Speech: Bhagwant Mann और Kejriwal पर CM नायब सैनी ने बोला जोरदार हमला! | Hoshiyarpur