यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में कलावा और मंगलसूत्र पहनकर दे सकेंगे एग्जाम, इन चीजों पर रहेगी रोक

UP Constable Recruitment Exam: उत्तर प्रदेश पुलिस में 32,679 सिपाही और समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए 8 से 10 जून तक लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी. परीक्षा को लेकर पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सभी जिलों के अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी किए हैं.

UP Police recruitment exam able to wearing Kalava and Mangalsutra these things will be banned
Image Source: Social Media

UP Constable Recruitment Exam: उत्तर प्रदेश पुलिस में 32,679 सिपाही और समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए 8 से 10 जून तक लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी. परीक्षा को लेकर पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सभी जिलों के अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी किए हैं.

धार्मिक चिह्न पहनने की होगी अनुमति

बोर्ड ने साफ किया है कि अभ्यर्थियों को कलावा, मंगलसूत्र या अन्य धार्मिक चिह्न हटाने की जरूरत नहीं होगी. परीक्षा केंद्रों पर इन्हें पहनकर जाने की अनुमति रहेगी. परीक्षा में नकल रोकने के लिए स्मार्ट फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्ट वॉच और अन्य स्मार्ट गैजेट्स ले जाने पर सख्त प्रतिबंध रहेगा. ऐसे उपकरणों के साथ पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

75 जिलों के 1183 केंद्रों पर होगी परीक्षा

भर्ती बोर्ड के अनुसार परीक्षा प्रदेश के सभी 75 जिलों में बने 1183 परीक्षा केंद्रों पर कराई जाएगी. इस भर्ती के लिए 28 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है. परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की पहचान के लिए आधार सत्यापन और ई-केवाईसी की व्यवस्था की गई है. इसके लिए आधुनिक बायोमेट्रिक उपकरण लगाए जाएंगे. जांच पूरी होने के बाद ही उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा.

महिला अभ्यर्थियों की अलग जांच

महिला उम्मीदवारों की जांच महिला पुलिसकर्मियों द्वारा अलग स्थान पर की जाएगी. बोर्ड ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे केवल प्रवेश पत्र, आधार कार्ड और नीले या काले रंग का पेन लेकर ही परीक्षा केंद्र पहुंचें. अधिकारियों ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे संभव हो तो जूते-मोजे की बजाय चप्पल पहनकर आएं, ताकि जांच प्रक्रिया में आसानी हो सके.

स्मार्ट चश्मे और इलेक्ट्रॉनिक पेन पर भी नजर

बोर्ड ने अधिकारियों को ऐसे आधुनिक उपकरणों से भी सतर्क रहने को कहा है, जिनमें छिपी हुई स्मार्ट कनेक्टिविटी होती है. स्मार्ट चश्मे, इलेक्ट्रॉनिक पेन या ऐसे किसी भी गैजेट को परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी.

परीक्षा केंद्रों पर रहेगी कड़ी सुरक्षा

हर परीक्षा केंद्र पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा. अभ्यर्थियों की सख्ती से चेकिंग की जाएगी और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी. अधिकारियों ने कहा है कि यदि कोई अभ्यर्थी अनुचित साधनों का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज की जाएगी और उसे परीक्षा से बाहर कर दिया जाएगा.

हर पाली के बाद होगी जांच

परीक्षा शुरू होने से पहले और हर पाली खत्म होने के बाद परीक्षा केंद्रों की पूरी जांच और सैनिटाइजेशन किया जाएगा, ताकि परीक्षा निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से कराई जा सके.

ये भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा, 4 में से 3 निगमों पर किया कब्जा, पालमपुर में कांग्रेस की जीत