UP IAS Transfer: यूपी में 34 IAS अफसरों का तबादला, 14 जिलों के बदले DM, देखें पूरी लिस्ट

UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरे दिन बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. 34 IAS अधिकारियों के तबादले में 14 जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं.

up-ias-transfer-34-officers-14-districts-dm-changes
Image Source: Internet

UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल हुआ है. सोमवार, 21 सितंबर को शासन की ओर से जारी तबादला सूची में 34 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. इनमें 14 जिलों के जिलाधिकारी भी शामिल हैं. लगातार दूसरे दिन हुई इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद कई जिलों में नए डीएम की तैनाती की गई है, जबकि कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को शासन और विभिन्न विकास प्राधिकरणों में नई जिम्मेदारियां मिली हैं.

14 जिलों को मिले नए जिलाधिकारी

तबादले के तहत अनुनय झा को मुरादाबाद, राहुल पाण्डेय को हरदोई और एम. अरुन्मोली को एटा का जिलाधिकारी बनाया गया है. संजय चौहान को कुशीनगर, महेंद्र सिंह तंवर को कानपुर नगर और अनुज मलिक को संतकबीरनगर की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा आलोक कुमार को पीलीभीत, ज्ञानेंद्र सिंह को बलिया, शशांक चौधरी को अमेठी और दिव्यांशु पटेल को बागपत का डीएम बनाया गया है. प्रभास कुमार को महोबा, उमेश प्रताप सिंह को बिजनौर, सत्य प्रकाश पटेल को हाथरस और अशोक कुमार को हमीरपुर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है.

विकास और प्रशासनिक पदों पर भी बदलाव

तबादला सूची में जिलाधिकारियों के अलावा कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बदली गई हैं. हिमांशु कौशिक को प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन से नगर आयुक्त नगर निगम मुरादाबाद बनाया गया है. विजय कुमार सिंह को मुख्य राजस्व अधिकारी देवरिया से मुख्य विकास अधिकारी मिर्जापुर और संतोष बहादुर सिंह को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सहारनपुर से मुख्य विकास अधिकारी मैनपुरी की जिम्मेदारी मिली है.

विशाल कुमार को मुख्य विकास अधिकारी मिर्जापुर से मुख्य कार्यपालक अधिकारी गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण बनाया गया है. वहीं विजय कुमार को विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक तथा महाप्रबंधक यूपी डेस्को से उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण और संभागीय खाद्य नियंत्रक आगरा की जिम्मेदारी दी गई है.

अमनदीप डली बने नियंत्रक विधिक बाट-माप

शासन के फेरबदल में शैलेन्द्र भाटिया को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीआईडीए बनाया गया है. ग़ज़ल भारद्वाज को जिलाधिकारी महोबा से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी इन्वेस्ट यूपी की जिम्मेदारी दी गई है.

नितिन मदान को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रामपुर से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण नियुक्त किया गया है. जसजीत कौर को जिलाधिकारी बिजनौर से प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन और जितेंद्र प्रताप सिंह को जिलाधिकारी कानपुर नगर से निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद बनाया गया है.

नेहा बंधु को मुख्य विकास अधिकारी मैनपुरी से अपर आयुक्त विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन की जिम्मेदारी मिली है. वहीं अमनदीप डली को अपर आयुक्त मनरेगा से नियंत्रक विधिक बाट-माप बनाया गया है. अस्मिता लाल को जिलाधिकारी बागपत से विशेष सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं निदेशक/प्रबंध निदेशक संबंधित विभागों का दायित्व सौंपा गया है.

कई अधिकारियों को शासन में नई जिम्मेदारी

अभिषेक गोयल को जिलाधिकारी हमीरपुर से विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक बनाया गया है. मंगला प्रसाद सिंह को जिलाधिकारी बलिया से प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड की जिम्मेदारी दी गई है.

इसके अलावा निधि श्रीवास्तव को विशेष सचिव उच्च शिक्षा से विशेष सचिव राज्य कर बनाया गया है. अरविंद सिंह को जिलाधिकारी एटा से विशेष सचिव खाद्य एवं रसद और राजेंद्र पैसिया को जिलाधिकारी मुरादाबाद से विशेष सचिव कारागार प्रशासन एवं सुधार की जिम्मेदारी मिली है.

अतुल वत्स को जिलाधिकारी हाथरस से विशेष सचिव राजस्व बनाया गया है. वहीं चन्द्र शेखर को विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन के साथ विशेष सचिव परती भूमि विकास का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

24 घंटे में दूसरी तबादला सूची

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के भीतर IAS अधिकारियों के तबादले की यह दूसरी सूची है. इससे पहले भी 10 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था. लगातार जारी इन प्रशासनिक बदलावों के तहत जिलों के साथ-साथ शासन, विकास प्राधिकरणों और विभिन्न विभागों में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है.

ये भी पढ़ें- 'बेटी को छेड़ा तो खुद लिख रहे हो डेथ वारंट...', CM योगी ने अपराधियों को दी सख्त चेतावनी