UP में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 18 IPS अफसरों का हुआ ट्रांसफर, किसे कहां मिली जिम्मेदारी? देखें लिस्ट

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है. शासन ने 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं.

up-government-transfers-18-ips-officers-new-postings
Image Source: Social Media

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है. शासन ने 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं. तबादला सूची में पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है. इन अधिकारियों को एसएसएफ, पीएसी, सीआईडी, ईओडब्ल्यू, एटीएस, यातायात निदेशालय और क्षेत्रीय अभिसूचना इकाइयों समेत कई महत्वपूर्ण विभागों में भेजा गया है.

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

तबादले के तहत डा. सतीश कुमार को 01 वाहिनी एसएसएफ, लखनऊ का सेनानायक बनाया गया है, जबकि संजीव सुमन को यूपीएसआईएफएस, लखनऊ में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी मिली है. समीर सौरभ को 27वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर का सेनानायक और आशुतोष त्रिवेदी को क्षेत्रीय अभिसूचना, अयोध्या का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है. वहीं आनन्द कुमार-II को सीआईडी, लखनऊ और संजय राय को ईओडब्ल्यू, लखनऊ में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है.

कई अहम विभागों में हुआ फेरबदल

शशि शेखर सिंह को 11वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर और वंशराज सिंह यादव को 03 वाहिनी एसएसएफ, प्रयागराज का सेनानायक बनाया गया है. राजकुमार को सतर्कता अधिष्ठान, कमल किशोर को ईओडब्ल्यू, लखनऊ, देवेश कुमार शर्मा को खाद्य प्रकोष्ठ और शोएब इकबाल को यातायात निदेशालय, उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है. राहुल मिठास तकनीकी सेवाओं में बने रहेंगे, जबकि डा. कृष्ण गोपाल को पीटीसी, मुरादाबाद का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.

इन अधिकारियों की भी बदली तैनाती

पवित्र मोहन त्रिपाठी को आरटीसी चुनार, मिर्जापुर, आलोक कुमार शर्मा को सतर्कता अधिष्ठान और महेश सिंह अत्रि को क्षेत्रीय अभिसूचना, बरेली में तैनाती दी गई है. वहीं प्रीतिबाला गुप्ता की एटीएस, लखनऊ में तैनाती बरकरार रखी गई है. शासन के इस फेरबदल के बाद पुलिस विभाग के कई अहम पदों पर नई जिम्मेदारियां संभालने वाले अधिकारियों की तैनाती हो गई है.

ये भी पढ़ें: यूपी में सड़क हादसों का बढ़ा ग्राफ, 8 महीने में 33 हजार से ज्यादा दुर्घटनाएं, 18 हजार से अधिक मौतें