UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं की संख्या को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. चुनाव आयोग ने 17 नवंबर 2026 को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी है. इस सूची में वोटर्स की संख्या में बड़ा इजाफा दर्ज किया गया है. महज 221 दिनों के भीतर प्रदेश में करीब 1.88 लाख नए मतदाता जुड़े हैं. नई सूची सामने आने के बाद अब राजनीतिक दल अपने-अपने हिसाब से इसके आंकड़ों का विश्लेषण करने में जुट गए हैं. ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि 2027 के चुनाव से पहले मतदाताओं की संख्या में हुआ यह बदलाव यूपी की सियासत को किस तरह प्रभावित करेगा.
ड्राफ्ट मतदाता सूची के आंकड़ों के मुताबिक, 10 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश में कुल 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता थे. वहीं, 17 नवंबर 2026 को जारी नई ड्राफ्ट सूची में यह संख्या बढ़कर 13 करोड़ 58 लाख 68 हजार 905 हो गई है. यानी महज 221 दिनों में मतदाताओं की संख्या में 1 लाख 88 हजार 413 का इजाफा दर्ज किया गया है. इस बढ़ोतरी ने चुनाव से पहले मतदाताओं के आंकड़ों को राजनीतिक चर्चा का विषय बना दिया है. अलग-अलग राजनीतिक दल अब इस सूची का अपने नजरिए से आकलन कर रहे हैं. 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए वोटर लिस्ट में हुए बदलावों पर सभी की नजरें टिकी हैं.
ये भी पढ़ें- Arvind Kejriwal Bungalow: केजरीवाल के शीशमहल का खुलेगा राज! BJP ने जनता के लिए खोले दरवाजे