लेबनान में प्रॉक्सी को रोको, वरना होगा बड़ा हमला... शांति वार्ता के बीच ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी

Middle East Conflict: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि वह लेबनान में सक्रिय अपने समर्थक समूहों को तुरंत रोकें. ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो अमेरिका ईरान पर फिर से बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई कर सकता है.

Trump issues stern warning to Iran Stop proxies in Lebanon or face a major attack
Image Source: Social Media

Middle East Conflict: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि वह लेबनान में सक्रिय अपने समर्थक समूहों को तुरंत रोकें. ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो अमेरिका ईरान पर फिर से बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई कर सकता है.

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि ईरान को अपने सहयोगी समूहों की गतिविधियों पर लगाम लगानी चाहिए. उन्होंने कहा कि यदि हालात नहीं बदले तो अमेरिका पहले से भी ज्यादा सख्त कदम उठाएगा.

अमेरिका-ईरान बातचीत पर क्या बोले जेडी वेंस?

इस बीच, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अमेरिका और ईरान के बीच हाल ही में हुई बातचीत पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच लंबे समय से चल रहे तनाव का कूटनीतिक समाधान निकलना एक सकारात्मक कदम है.

वेंस ने स्विट्जरलैंड में हुए अंतरिम समझौते का जिक्र करते हुए कहा कि अब यह देखना होगा कि दोनों देश आगे किस दिशा में बढ़ते हैं और क्या रिश्तों में स्थायी सुधार संभव हो पाएगा.

मध्य पूर्व में नई शुरुआत की उम्मीद

जेडी वेंस ने कहा कि अमेरिका चाहता है कि मध्य पूर्व में स्थिरता और शांति कायम हो. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या दोनों देश मिलकर नए रिश्तों की शुरुआत कर सकते हैं या फिर पुरानी तनावपूर्ण स्थिति में लौट जाएंगे. उन्होंने कहा कि अमेरिका की प्राथमिकता बातचीत और शांति का रास्ता है, लेकिन भविष्य की दिशा दोनों देशों के अगले कदमों पर निर्भर करेगी.

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, विराट-बुमराह की वापसी, कौन हुआ बाहर?