इस सिक्योरिटी गार्ड के सामने बड़े-बड़े इन्फ्लुएंसर भरेंगे पानी, YouTube पर सब्सक्राइबर्स देख नहीं होगा विश्वास

Security Guard Viral YouTuber Story: आज के दौर में सोशल मीडिया किसी की भी जिंदगी बदल सकता है, चाहे वह एक साधारण नौकरी करने वाला व्यक्ति ही क्यों न हो. कुछ ऐसा ही एक ऑफिस में काम करने वाले सिक्योरिटी गार्ड के साथ हुआ, जिसकी असली पहचान सामने आते ही लोग दंग रह गए.

trending Big influencers benglai security guard more than three lakh subscribers on YouTube
Image Source: Social Media

Security Guard Viral YouTuber Story: आज के दौर में सोशल मीडिया किसी की भी जिंदगी बदल सकता है, चाहे वह एक साधारण नौकरी करने वाला व्यक्ति ही क्यों न हो. कुछ ऐसा ही एक ऑफिस में काम करने वाले सिक्योरिटी गार्ड के साथ हुआ, जिसकी असली पहचान सामने आते ही लोग दंग रह गए. इस युवक की कहानी न सिर्फ दिल छू लेने वाली है, बल्कि यह साबित करती है कि प्रतिभा किसी पद, पहचान या सुविधा की मोहताज नहीं होती.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हरीश उदयकुमार नाम के यूज़र ने एक तस्वीर और कहानी शेयर की, जिसने इंटरनेट पर आग की तरह फैल गई. हरीश ने खुलासा किया कि उनके ऑफिस में काम करने वाला एक सिक्योरिटी गार्ड असल में एक लोकप्रिय यूट्यूबर है, जिसके तीन लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. यह जानकर ऑफिस के सभी लोग हैरान थे, क्योंकि यह युवा अपने असली टैलेंट को कभी चर्चा में नहीं लाया था.

हरीश के मुताबिक वह गार्ड एक बंगाली कंटेंट क्रिएटर है, जो मुख्य रूप से कॉमेडी स्किट्स बनाता है. उसकी यह पहचान अब तक लोगों से छुपी हुई थी, लेकिन हरीश द्वारा शेयर की गई पोस्ट ने सबकुछ बदल दिया.

कोविड लॉकडाउन में शुरू हुआ सफर

करीब चार साल पहले, जब कोविड काल में पूरी दुनिया घरों में कैद थी, उसी दौरान इस युवक ने महज 14 साल की उम्र में यूट्यूब पर वीडियो बनाना शुरू किया. शुरुआत में यह उसका शौक भर था, एक रचनात्मक रास्ता, जिससे वह अपना समय बेहतर तरीके से उपयोग कर सके.

धीरे-धीरे उसकी मेहनत क्लिक होने लगी, वीडियो वायरल हुए और उसकी लोकप्रियता बढ़ती गई. आज उसका चैनल Karimganj Multimedia पर न सिर्फ 3.02 लाख सब्सक्राइबर्स हैं, बल्कि करीब 90 वीडियो हैं, जिन्हें लाखों लोग देख चुके हैं.

ऑफिस में छुपा एक ‘युवा एंटरटेनर’

हरीश उदयकुमार ने लिखा कि यह युवा सिक्योरिटी गार्ड सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि असली मायनों में एक एंटरप्रेन्योर है, जो काम भी करता है और अपने पैशन को भी बराबर समय देता है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर कभी उन्हें किसी बंगाली ऐड या डिजिटल कैंपेन की जरूरत पड़ी, तो वह सबसे पहले इसी गार्ड को काम देंगे. 

उन्होंने दूसरों से भी अपील की कि इस उभरते हुए क्रिएटर को सपोर्ट करें और उसके टैलेंट को पहचानें. पोस्ट के साथ शेयर की गई तस्वीर में गार्ड अपने यूनिफॉर्म में खड़ा है और गर्व से अपने फोन में अपना यूट्यूब चैनल दिखा रहा है, एक ऐसा पल जो उसकी मेहनत और जुनून दोनों को दर्शाता है.

सोशल मीडिया पर तारीफों की बरसात

जैसे ही यह कहानी सामने आई, सोशल मीडिया यूज़र्स ने इस युवक की जमकर प्रशंसा की. कई लोगों ने उसे “प्रेरणा”, “कड़ी मेहनत का प्रतीक” और “असंभव को संभव करने का ज़बरदस्त उदाहरण” बताया.

कुछ ने लिखा कि प्रतिभा कभी भी किसी भी जगह मिल सकती है, चाहे वह एक ऑफिस गेट पर खड़ा सिक्योरिटी गार्ड ही क्यों न हो. कई यूज़र्स ने सुझाव दिया कि उसे अपना कंटेंट क्रिएशन पूरी तरह से फुल-टाइम अपनाना चाहिए, क्योंकि उसमें आगे बढ़ने की क्षमता साफ दिखाई देती है.

यह भी पढ़ें- इमरान की सियासी पारी खत्म करने में लगे मुनीर, 'तानाशाह' बनते ही लिए ये 5 निर्णय; पूर्व ISI चीफ को भी भेजा जेल