‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज, हॉरर और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का; अक्षय कुमार का दिखा दमदार अंदाज

Bhooth Bangla Trailer Release: करीब 14 साल के लंबे गैप के बाद डायरेक्टर प्रियदर्शन और एक्टर अक्षय कुमार की जोड़ी फिर से साथ आ रही है. इस बार दोनों हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ लेकर आ रहे हैं, जिसका फैंस को काफी समय से इंतजार था.

Trailer of Bhoot Bangla tremendous mix of horror and comedy Akshay Kumar shows his powerful style
Image Source: Social Media

Bhooth Bangla Trailer Release: करीब 14 साल के लंबे गैप के बाद डायरेक्टर प्रियदर्शन और एक्टर अक्षय कुमार की जोड़ी फिर से साथ आ रही है. इस बार दोनों हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ लेकर आ रहे हैं, जिसका फैंस को काफी समय से इंतजार था. फिल्म ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर आखिरकार 6 अप्रैल, सोमवार को रिलीज कर दिया गया. 

पहले इसे 27 मार्च और फिर 30 मार्च को रिलीज किया जाना था, लेकिन दोनों ही दिन ट्रेलर नहीं आया. इससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई थी. अब जब ट्रेलर सामने आया है, तो लोगों को यह काफी पसंद आ रहा है. पहले रिलीज हुए टीज़र में फिल्म की अजीब और मजेदार दुनिया की झलक मिली थी. वहीं, ट्रेलर में कहानी को थोड़ा और विस्तार से दिखाया गया है.

कॉमेडी और हॉरर का जबरदस्त मेल

ट्रेलर देखने के बाद कई लोगों को भूल भुलैया की याद आ गई. अक्षय कुमार एक बार फिर अपने मजेदार अंदाज में नजर आ रहे हैं. उनकी और वामिका गब्बी की केमिस्ट्री भी अच्छी लग रही है.

इसके अलावा राजपाल यादव और परेश रावल ने फिल्म में कॉमेडी का तड़का लगाया है. कुल मिलाकर ट्रेलर से साफ है कि फिल्म में हंसी, डर और मस्ती सब कुछ देखने को मिलेगा. इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी, वामिका गब्बी और मिथिला पालकर जैसे कलाकार नजर आएंगे.

रिलीज डेट और प्रीव्यू

फिल्म पहले 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन दूसरी फिल्मों के चलते इसे आगे बढ़ा दिया गया. अब फिल्म के पेड प्रीव्यू 16 अप्रैल 2026 को रात 9 बजे से सिनेमाघरों में शुरू होंगे.

इस बात की जानकारी खुद अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर दी. उन्होंने लिखा कि 16 अप्रैल की शाम को दर्शकों को हॉरर और कॉमेडी का डबल मजा मिलेगा. अब ट्रेलर देखने के बाद फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- बरेली में दिखा रफ्तार का कहर, खड़े टैंकर से कार की हुई जोरदार टक्कर; पांच लोगों की मौत