Maharashtra Wall Collapse: महाराष्ट्र के सांगली जिले में तेज बारिश और आंधी के कारण बड़ा हादसा हो गया. यहां एक मंदिर परिसर की दीवार तेज हवा और बारिश को झेल नहीं पाई और अचानक गिर गई. इस दर्दनाक घटना में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं.
हादसा उस समय हुआ जब इलाके में तेज आंधी के साथ भारी बारिश हो रही थी. जैसे ही दीवार गिरी, मंदिर परिसर में भगदड़ मच गई. कई लोग मलबे के नीचे दब गए और चारों तरफ चीख-पुकार सुनाई देने लगी. स्थानीय लोगों और प्रशासन ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकाला. सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मार्गूदेवी मंदिर में हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार यह घटना पश्चिमी महाराष्ट्र के सांगली जिले के जठ तहसील के मोटेवाड़ी गांव में स्थित मार्गूदेवी मंदिर में हुई. दीवार गिरने के साथ-साथ टिन की चादरें भी ढह गईं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई. बताया जा रहा है कि इस मंदिर में मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं.
#WATCH | Sangli, Maharashtra | A large number of devotees had gathered in Motwadi to attend a religious ceremony dedicated to Goddess Murgubai. However, around 5:00 p.m., heavy rain and strong winds began. Consequently, the devotees took shelter at a nearby construction site.… pic.twitter.com/Rrs1akfiHI
— ANI (@ANI) May 12, 2026
हादसे के समय 350 लोग मौजूद थे
पुलिस अधीक्षक तुषार दोषी ने बताया कि हादसे के समय मंदिर परिसर में करीब 350 श्रद्धालु मौजूद थे. तेज बारिश और हवा से बचने के लिए लोग एक दीवार और टिन शेड के नीचे खड़े हो गए थे, लेकिन अचानक दोनों ही ढांचे गिर पड़े और लोग उनके नीचे दब गए. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 12 से 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं.
राहत और बचाव कार्य जारी
घटना के बाद प्रशासन और स्थानीय लोगों ने मिलकर राहत और बचाव अभियान चलाया. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है और उनका इलाज जारी है. यह हादसा इलाके में गहरे सदमे का कारण बन गया है.
ये भी पढें- कौन हैं सीरत कपूर? अल्लू अर्जुन के साथ फोटो वायरल होने पर मिली ट्रोलिंग, ऐसे किया पलटवार