मध्य प्रदेश के अनूपपुर में दर्दनाक हादसा, पुलिया से गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 4 लोगों की गई जान

Anuppur Tractor Accident: मध्य प्रदेश के अनूपपुर और उमरिया जिले की सीमा पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. पुष्पराजगढ़ तहसील के करनपठार थाना क्षेत्र में तिवनी गांव के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया से नीचे गिर गई.

Tragic accident in Anuppur Madhya Pradesh Tractor-trolley falls from culvert 6 people killed
Image Source: Social Media

Anuppur Tractor Accident: मध्य प्रदेश के अनूपपुर और उमरिया जिले की सीमा पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. पुष्पराजगढ़ तहसील के करनपठार थाना क्षेत्र में तिवनी गांव के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया से नीचे गिर गई. हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए. घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं.

ट्रॉली में सवार थे 40 से ज्यादा लोग

जानकारी के अनुसार, गिंजरी और पड़मनिया गांव के लोग परिवार के साथ तिवनी जंगल में पूजा करने गए थे. शाम को सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से वापस लौट रहे थे. इसी दौरान पुलिया पर ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया और वह पलटकर नीचे जा गिरी. बताया जा रहा है कि ट्रॉली में 40 से ज्यादा लोग सवार थे. हादसे के बाद कई लोग करीब 10 फीट नीचे जा गिरे, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई.

पुलिस और प्रशासन ने चलाया राहत कार्य

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं. 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को तुरंत पाली अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को शहडोल मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया. घायलों में पुरुषों के अलावा महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं.

इलाज के दौरान बढ़ा मृतकों का आंकड़ा

हादसे में दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी. वहीं चार अन्य घायलों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मृतकों की पहचान घनश्याम सिंह (45), भूपत सिंह (50), सहबल बैगा (55) और बीर सिंह (60) के रूप में हुई है. अन्य मृतकों की जानकारी भी जुटाई जा रही है.

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रैक्टर चालक तेज गति से वाहन चला रहा था. पुलिया पर मोड़ लेते समय वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके कारण ट्रॉली पलट गई और बड़ा हादसा हो गया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है.

घायलों से मिलने पहुंचे कलेक्टर

हादसे के बाद कलेक्टर हर्षल पंचोली शहडोल मेडिकल कॉलेज पहुंचे. उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायलों का हालचाल जाना और उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी.

मृतकों के परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

प्रशासन ने मृतकों के परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है. अधिकारियों के अनुसार, प्रत्येक मृतक के परिजन को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 4 लाख रुपये और संबल योजना के तहत 4 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी. प्रशासन ने घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए हैं.

ये भी पढ़ें- IPL 2026 Final: फाइनल से पहले होगी क्लोजिंग सेरेमनी, जानिए कब और कहां खेला जाएगा RCB vs GT का मैच