Kal Ka Rashifal: 24 नवंबर 2026, मंगलवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है. इस दिन कार्तिक पूर्णिमा का पावन पर्व मनाया जाएगा. ग्रह-नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिल सकता है. कुछ जातकों को करियर और कारोबार में सफलता मिलेगी, तो कुछ को आर्थिक मामलों और रिश्तों में सतर्क रहने की जरूरत होगी. पंचांग के अनुसार पूर्णिमा तिथि रात 8 बजकर 25 मिनट तक रहेगी, इसके बाद मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा शुरू होगी. वहीं, कृत्तिका नक्षत्र रात 11 बजकर 26 मिनट तक रहेगा, इसके बाद रोहिणी नक्षत्र आरंभ होगा.
मेष राशि का कल का राशिफल
मेष राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन मिलाजुला रहने वाला है. आप परोपकार के किसी काम में हिस्सा ले सकते हैं, लेकिन दूसरों की मदद के चक्कर में अपने जरूरी कामों को नजरअंदाज न करें. विरोधी आपकी तरक्की में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं. जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है. पुराने लेन-देन का हिसाब समय पर पूरा करना बेहतर रहेगा.
वृषभ राशि का कल का राशिफल
वृषभ राशि वालों के लिए दिन सुखद परिणाम लेकर आ सकता है. संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा. पुरानी स्वास्थ्य समस्या से राहत मिलने के संकेत हैं. परिवार में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है और मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा. वैवाहिक जीवन में प्रेम और सहयोग बना रहेगा. खर्चों पर भी नियंत्रण रख पाएंगे.
मिथुन राशि का कल का राशिफल
मिथुन राशि के जातकों के लिए मंगलवार उन्नति के नए अवसर लेकर आ सकता है. संपत्ति से जुड़ा कोई अच्छा अवसर मिल सकता है, लेकिन इससे संबंधित दस्तावेजों की जांच जरूर करें. कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ने से व्यस्तता रहेगी. परिवार को पर्याप्त समय नहीं दे पाने के कारण जीवनसाथी नाराज हो सकता है. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें.
कर्क राशि का कल का राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए मंगलवार आर्थिक रूप से लाभदायक रह सकता है. आमदनी में सुधार होने से मन प्रसन्न रहेगा और सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ सकता है. परिवार के किसी सदस्य के करियर से जुड़ा फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें. बड़े निर्णयों में वरिष्ठजनों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा. सेहत का ध्यान रखें और जीवनसाथी के सहयोग को महत्व दें.
सिंह राशि का कल का राशिफल
सिंह राशि के जातकों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है. सरकारी क्षेत्र से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है, लेकिन निवेश के मामलों में सावधानी जरूरी है. कोई पुराना अटका हुआ काम पूरा होने से राहत मिलेगी. विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में बड़ी सफलता मिल सकती है. काम की अधिकता से थकान महसूस हो सकती है. पुराने मित्र से मुलाकात यादगार रहेगी.
कन्या राशि का कल का राशिफल
कन्या राशि वालों के लिए मंगलवार आनंददायक रह सकता है. रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और पहले दिया गया उधार वापस मिलने से आर्थिक राहत मिलेगी. विद्यार्थियों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. परिवार की किसी समस्या को सुलझाने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. प्रेम संबंधों में छोटी बात पर मतभेद हो सकते हैं, इसलिए गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें.
तुला राशि का कल का राशिफल
तुला राशि के जातकों के लिए मंगलवार उपलब्धियों से भरा रह सकता है. जीवनसाथी के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा. कमाई के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा और आय के नए स्रोत मिलने के संकेत हैं. छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. बहनों से स्नेह और सहयोग मिलेगा. हालांकि, मौसम में बदलाव के कारण सर्दी-खांसी जैसी परेशानियां हो सकती हैं.
वृश्चिक राशि का कल का राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगलवार आर्थिक रूप से शुभ रहने वाला है. आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है और पुराने कर्ज चुकाने में सफलता मिलेगी. किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में लाभ पहुंचा सकती है. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी. शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए भी दिन अनुकूल है. संतान की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है.
धनु राशि का कल का राशिफल
धनु राशि के जातकों के लिए मंगलवार सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी लेकर आ सकता है. कोर्ट-कचहरी से जुड़े किसी मामले में सफलता मिलने के योग हैं. हालांकि, पार्टनर के साथ किसी बात पर बहस होने से मन परेशान रह सकता है. रोजमर्रा की जरूरतों पर खर्च बढ़ सकता है. कार्यक्षेत्र या सामाजिक जीवन में नए विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है.
मकर राशि का कल का राशिफल
मकर राशि वालों के लिए मंगलवार अनुकूल रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में बनाई गई योजनाओं का लाभ मिल सकता है. आप पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए काम जल्दी निपटाने की कोशिश करेंगे. अचानक खर्च बढ़ने की आशंका है, इसलिए बजट का ध्यान रखें. दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा और मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं. शाम तक कोई खुशखबरी मिल सकती है.
कुंभ राशि का कल का राशिफल
कुंभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार व्यस्तता भरा रह सकता है. परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर भागदौड़ और चिंता हो सकती है. बढ़ते खर्चों से बजट प्रभावित हो सकता है. प्रॉपर्टी के मामलों में लाभ मिलने के संकेत हैं, लेकिन जमीन या मकान का सौदा करते समय दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच करें. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और ससुराल पक्ष से अच्छी खबर आ सकती है.
मीन राशि का कल का राशिफल
मीन राशि के जातकों के लिए मंगलवार कारोबार के लिहाज से अच्छा रहने वाला है. लंबे समय से अटकी कोई डील फाइनल हो सकती है और व्यापारिक योजनाओं का लाभ मिलेगा. शाम के समय कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगी. माता-पिता का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा. विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से राहत मिलेगी और प्रतियोगिता में सफलता के योग हैं. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.
ये भी पढ़ें- साल में सिर्फ 24 घंटे के लिए खुलते हैं इस मंदिर के कपाट, भगवान कार्तिकेय से जुड़ी है अनोखी पौराणिक कथा