रीटा रिपोर्टर बनकर जीता था दिल, अब रोडीज में दिखाया दम; रमशा फारूकी का वीडियो वायरल

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रीटा रिपोर्टर बनकर दर्शकों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस रमशा फारूकी एक बार फिर चर्चा में हैं. लंबे समय से शो से गायब रमशा अब रियलिटी शो 'रोडीज रीबर्थ' में नजर आई हैं. उन्होंने शो के लिए ऑडिशन दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस क्लिप में रमशा अपने पुराने अंदाज में दिखाई दे रही हैं.

tmkoc-rita-reporter-ramsha-farooqui-roadies-rebirth-audition
Image Source: Social Media

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रीटा रिपोर्टर बनकर दर्शकों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस रमशा फारूकी एक बार फिर चर्चा में हैं. लंबे समय से शो से गायब रमशा अब रियलिटी शो 'रोडीज रीबर्थ' में नजर आई हैं. उन्होंने शो के लिए ऑडिशन दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस क्लिप में रमशा अपने पुराने अंदाज में दिखाई दे रही हैं. 

TMKOC में निभाया था रीटा रिपोर्टर का किरदार

सिटकॉम शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रमशा फारूकी ने रीटा रिपोर्टर का किरदार निभाया था. वह गोकुलधाम सोसायटी में होने वाली हलचल को अपने मजेदार अंदाज में कवर करती थीं. उनसे पहले इस किरदार को प्रिया आहूजा ने निभाया था. साल 2025 में रमशा ने शो को अलविदा कह दिया था. उनके जाने के बाद दर्शकों ने उन्हें काफी मिस किया.

रोडीज के ऑडिशन में दिखाया दम

अब रमशा ने 'रोडीज रीबर्थ' के लिए ऑडिशन दिया है. शो में वह कंटेस्टेंट के तौर पर पहुंचीं. हालांकि, उनकी जर्नी ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाई, लेकिन ऑडिशन के दौरान उन्होंने मेंटर्स को खूब प्रभावित किया. रमशा ने रीटा रिपोर्टर वाले अंदाज में रिपोर्टिंग की और अपनी फिटनेस दिखाने के लिए पुशअप्स भी लगाए. उनका यह अंदाज देखकर फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं. ऑडिशन की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

रमशा ने पोस्ट में बयां किया अपना सपना

रोडीज में हिस्सा लेने के अनुभव को लेकर रमशा ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया. उन्होंने बताया कि रोडीज उनके लिए सिर्फ एक रियलिटी शो नहीं, बल्कि लंबे समय से देखा हुआ सपना है. वह बचपन से इस शो को देखती आई हैं और इसके कंटेस्टेंट्स को देखकर खुद भी इसमें शामिल होने की कल्पना करती थीं.

एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने पहले कभी ऑडिशन देने की कोशिश नहीं की, क्योंकि उन्हें लगता था कि शायद वह इसके लिए तैयार नहीं हैं. उन्हें अपने कॉन्फिडेंस, खूबसूरती, फिटनेस और एंटरटेनिंग पर्सनैलिटी को लेकर भी संदेह रहता था. लेकिन इस साल उन्होंने तय किया कि अब जज ही फैसला करेंगे कि वह शो के लिए तैयार हैं या नहीं.

पहले ही प्रयास में पार किए दो राउंड

रमशा के मुताबिक, उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में ऑडिशन के शुरुआती दो राउंड क्लियर कर लिए और पर्सनल इंटरव्यू तक पहुंचीं. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि उनकी पर्सनैलिटी के कई शेड्स हैं और उनके मन में कई सवाल भी हैं. काफी सोचने के बाद उन्होंने खुद को समझाया कि मन का हो तो अच्छा और मन का न हो तो और भी अच्छा, क्योंकि शायद किस्मत ने उनके लिए कुछ बेहतर सोच रखा है.

अब खतरों के खिलाड़ी में जाने का सपना

रमशा ने फैंस से वादा किया है कि वह अगली बार और ज्यादा मजबूती के साथ वापसी करेंगी. उनके सपनों की लिस्ट में 'रोडीज' के साथ-साथ 'खतरों के खिलाड़ी' भी शामिल है. ऐसे में अब देखना होगा कि आने वाले समय में रमशा किस नए शो में नजर आती हैं.