OTT Release: थ्रिलर से लेकर कॉमेडी तक... OTT पर एक ही दिन में ये 5 बेहतरीन फिल्में होंगी रिलीज

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाला हफ्ता दर्शकों के लिए जबरदस्त साबित होने वाला है, लेकिन सबसे खास बात यह है कि 1 मई को ही एक साथ कई बड़ी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं.

These 5 best films will be released on OTT in a single day
प्रतिकात्मक तस्वीर/ AI

OTT Release: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाला हफ्ता दर्शकों के लिए जबरदस्त साबित होने वाला है, लेकिन सबसे खास बात यह है कि 1 मई को ही एक साथ कई बड़ी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं. थ्रिलर, स्पोर्ट्स ड्रामा, मिस्ट्री, एनीमेशन और इमोशनल स्टोरी हर जॉनर के कंटेंट के साथ यह दिन एंटरटेनमेंट से भरपूर रहने वाला है.

खास बात यह है कि जिन टाइटल्स का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, वे अब एक ही दिन अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होंगे. आइए जानते हैं 1 मई को ओटीटी पर आने वाली इन बड़ी रिलीज़ के बारे में:

1. द केरल स्टोरी 2 – थिएटर के बाद अब OTT पर

सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए तैयार है. यह फिल्म पहले आई ‘द केरल स्टोरी’ का सीक्वल है और इसकी कहानी को लेकर पहले से ही काफी उत्सुकता बनी हुई है.

इसमें उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा जैसे कलाकार नजर आएंगे. फिल्म 1 मई को ZEE5 पर स्ट्रीम होगी.

2. ग्लोरी – स्पोर्ट्स ड्रामा में मर्डर मिस्ट्री का ट्विस्ट

पुलकित सम्राट और दिव्येंदु शर्मा की वेब सीरीज ‘ग्लोरी’ भी 1 मई को रिलीज हो रही है. शुरुआत में यह एक बॉक्सिंग खिलाड़ी की कहानी लगती है, लेकिन धीरे-धीरे यह एक जटिल मर्डर मिस्ट्री में बदल जाती है.

सीरीज में आशुतोष राणा, सिकंदर खेर, जन्नत जुबैर और सयानी गुप्ता भी अहम भूमिकाओं में हैं. इसे Netflix पर देखा जा सकेगा.

3. स्वैप्ड – एनिमेशन के साथ बड़ा ट्विस्ट

1 मई को एनीमेशन लवर्स के लिए भी खास सरप्राइज है. ‘स्वैप्ड’ एक फैंटेसी कॉमेडी फिल्म है, जिसमें एक छोटे जंगल के जीव और एक पक्षी की कहानी दिखाई गई है.

कहानी में असली मजा तब आता है, जब दोनों गलती से एक-दूसरे के शरीर में बदल जाते हैं. यह फिल्म भी Netflix पर स्ट्रीम होगी.

4. सपने वर्सेस एवरीवन सीजन 2

TVF की चर्चित सीरीज ‘सपने वर्सेस एवरीवन’ का दूसरा सीजन भी 1 मई को आ रहा है. पहले सीजन को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और अब इसकी कहानी पहले से ज्यादा गंभीर और चुनौतीपूर्ण होने वाली है.

इसमें परमवीर सिंह चीमा, नवीन कस्तूरिया और अभिषेक चौहान जैसे कलाकार नजर आएंगे. यह सीरीज Prime Video पर रिलीज होगी.

5. अनदेखी: द फाइनल बैटल

ओटीटी की पॉपुलर सीरीज ‘अनदेखी’ अपने चौथे और अंतिम सीजन के साथ वापसी कर रही है. यह सीजन कहानी को उसके अंतिम मुकाम तक पहुंचाएगा.

मनाली में एक शादी के दौरान हुई डांसर की हत्या के बाद की घटनाओं पर आधारित यह कहानी अब नए ट्विस्ट और खुलासों के साथ सामने आएगी. इसे SonyLIV पर स्ट्रीम किया जाएगा.

ये भी पढे़ं- Dhurandhar 2: अभी तक धमाल मचा रही 'धुरंधर 2', छठे मंगलवार भी कमाई जारी, क्या है 'भूत बंगला' का हाल?