पहले दिन नानी की ‘द पैराडाइज’ ने उड़ाया गर्दा, करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग, जानें कितनी हुई कमाई

The Paradise Opening Day Box Office: नानी की ‘द पैराडाइज’ ने रिलीज के पहले दिन दुनियाभर में 76.90 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. फिल्म ने एक्टर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की, हालांकि 100 करोड़ रुपये के आंकड़े से कुछ दूर रह गई.

the-paradise-opening-day-box-office-nani-film-collection
Image Source: Internet

The Paradise Opening Day Box Office: साउथ सुपरस्टार नानी की नई फिल्म ‘द पैराडाइज’ ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है. फिल्म की ओपनिंग को लेकर काफी चर्चा थी और पहले दिन के आंकड़े भी उम्मीदों के मुताबिक मजबूत नजर आ रहे हैं. घरेलू बाजार के साथ फिल्म को विदेशी दर्शकों से भी अच्छा सपोर्ट मिला है. हालांकि, एडवांस बुकिंग के दौरान जिस तरह की कमाई की उम्मीद लगाई जा रही थी, फिल्म उस स्तर तक नहीं पहुंच सकी. इसके बावजूद ‘द पैराडाइज’ नानी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग डे ग्रॉसर फिल्म बन गई है.

रिलीज से पहले ही पेड प्रिव्यू से हुई कमाई

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘द पैराडाइज’ ने रिलीज से पहले पेड प्रिव्यू के जरिए करीब 11.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसके बाद रिलीज के पहले दिन फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 34.65 करोड़ रुपये कमाए. पेड प्रिव्यू की कमाई को जोड़ने के बाद फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन करीब 46.25 करोड़ रुपये पहुंच गया. वहीं फिल्म ने पहले दिन करीब 54.90 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया.

ओवरसीज में भी फिल्म को मिला अच्छा सपोर्ट

नानी की फिल्म को भारतीय बाजार के अलावा विदेशी मार्केट में भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. रिपोर्ट के मुताबिक, ‘द पैराडाइज’ ने ओवरसीज मार्केट से करीब 22 करोड़ रुपये की कमाई की है. भारत और विदेशी बाजारों से मिले कलेक्शन को मिलाकर फिल्म का पहले दिन का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 76.90 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. इस तरह फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत की है.

नानी की पिछली फिल्मों का रिकॉर्ड टूटा

‘द पैराडाइज’ की ओपनिंग नानी के करियर के लिहाज से भी खास है. फिल्म ने उनके पिछले कुछ बड़े ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने ‘दसारा’, ‘हिट: द थर्ड केस’ और ‘सरिपोधा सनिवारम’ जैसी नानी की फिल्मों के शुरुआती कलेक्शन को पार कर लिया है. हालांकि, फिल्म को 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्मों की लिस्ट में जगह बनाने के लिए अभी और बड़ी छलांग की जरूरत है.

2026 की इन फिल्मों से पीछे है ‘द पैराडाइज’

साल 2026 में कई फिल्मों ने पहले ही दिन दुनियाभर में जबरदस्त कमाई की है. ऐसे में ‘द पैराडाइज’ की करीब 76.90 करोड़ रुपये की ओपनिंग इन फिल्मों के मुकाबले पीछे नजर आती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ ने ओपनिंग डे पर करीब 238.60 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. इसके बाद यश की ‘टॉक्सिक’ ने करीब 150 करोड़ रुपये की ओपनिंग दर्ज की. राम चरण की ‘पेड्डी’ करीब 135.36 करोड़ रुपये के साथ इस लिस्ट में आगे रही. वहीं प्रभास की ‘द राजा साब’ ने पहले दिन करीब 101 करोड़ रुपये कमाए. पांचवें स्थान पर बताई जा रही थलपति विजय की ‘जन नेता’ ने करीब 80 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ओपनिंग कलेक्शन किया था.

ये भी पढ़ें- नेगेटिव रिव्यू के बीच ‘द पैराडाइज’ का जलवा, पहले दिन छाप डाले इतने करोड़, तोड़े 6 फिल्मों के रिकॉर्ड