नेगेटिव रिव्यू के बीच ‘द पैराडाइज’ का जलवा, पहले दिन छाप डाले इतने करोड़, तोड़े 6 फिल्मों के रिकॉर्ड

The Paradise Box Office Collection: नेचुरल स्टार नानी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द पैराडाइज’ आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है और रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अपना दम दिखाना शुरू कर दिया है.

The Paradise Day One Box Office Collection Nani Film
Image Source: Social Media

The Paradise Box Office Collection: नेचुरल स्टार नानी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द पैराडाइज’ आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है और रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अपना दम दिखाना शुरू कर दिया है. फिल्म को लेकर दर्शकों और क्रिटिक्स की राय भले ही मिली-जुली रही हो, लेकिन शुरुआती कमाई के आंकड़े इसकी मजबूत शुरुआत की कहानी बयां कर रहे हैं. खासतौर पर तेलुगु मार्केट में फिल्म को अच्छी पकड़ मिली है और पहले ही दिन इसने शानदार कलेक्शन दर्ज किया है.

पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर छाया ‘द पैराडाइज’

सैकनिल्क के लाइव आंकड़ों के मुताबिक, ‘द पैराडाइज’ ने पहले दिन सभी भाषाओं को मिलाकर करीब 34.51 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन दर्ज किया है. फिल्म की सबसे ज्यादा कमाई तेलुगु वर्जन से हुई, जबकि हिंदी और तमिल में भी इसकी कमाई दर्ज की गई है. शुरुआती आंकड़ों में फिल्म की तेलुगु ऑक्यूपेंसी करीब 60 फीसदी के आसपास रही, जो इस मार्केट में दर्शकों की मजबूत दिलचस्पी दिखाती है.

तेलुगु बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ओपनिंग

पहले दिन की कमाई के साथ ‘द पैराडाइज’ ने 2026 की बड़ी तेलुगु ओपनर्स की लिस्ट में जगह बना ली है. दिन के शुरुआती आंकड़ों में ही फिल्म चौथी सबसे बड़ी तेलुगु ओपनर के तौर पर उभरती दिखाई दी थी. इससे पहले ‘उस्ताद भगत सिंह’ समेत कई बड़ी फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड चर्चा में रहे हैं. फिल्म की मजबूत एडवांस बुकिंग और तेलुगु राज्यों में शानदार शो-काउंट ने इसकी ओपनिंग को काफी मजबूती दी.

2026 की टॉप ओपनिंग करने वाली तेलुगु फिल्में

1. पेद्दी- 69.5 करोड़
2. द राजा साब- 62.9 करोड़
3. मना शंकर वरा प्रसाद गारु- 41.6 करोड़
4. द पैराडाइज- 34.51 करोड़
5. उस्ताद भगत सिंह- 34.75 करोड़
6. इरुमुडी- 12.43 करोड़
7. लेनिन- 7.15 करोड़
8. डकैत- 6.5 करोड़
9. अनागनागा ओका राजू- 5.5 करोड़
10. मां इंटि बंगारम- 5.35 करोड़

नानी के करियर की सबसे बड़ी शुरुआत

‘द पैराडाइज’ ने रिलीज से पहले ही नानी के लिए नया ओपनिंग रिकॉर्ड बना दिया था. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म की पहले दिन की वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग 40 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई थी और इसने नानी की पिछली बड़ी ओपनिंग ‘हिट: द थर्ड केस’ के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया था. यानी सिनेमाघरों में पहला शो शुरू होने से पहले ही फिल्म ने नानी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग का मजबूत संकेत दे दिया था.

8 भाषाओं में रिलीज हुई फिल्म

‘द पैराडाइज’ को बड़े पैमाने पर रिलीज किया गया है और फिल्म तेलुगु के साथ हिंदी, तमिल समेत कई भाषाओं में दर्शकों तक पहुंची है. फिल्म का निर्देशन श्रीकांत ओडेला ने किया है, जबकि नानी लीड रोल में नजर आ रहे हैं. उनके साथ राघव जुयाल भी अहम भूमिका में हैं और यह फिल्म उनके तेलुगु सिनेमा डेब्यू के तौर पर भी खास है. फिल्म को ‘A’ सर्टिफिकेट के साथ रिलीज किया गया है, वहीं इसकी कहानी और एक्शन को लेकर रिलीज से पहले ही काफी चर्चा थी.

अब वीकेंड पर टिकी निगाहें

पहले दिन के मजबूत आंकड़ों के बाद अब ‘द पैराडाइज’ के लिए सबसे अहम चुनौती आने वाले दिनों की कमाई को बनाए रखना होगी. फिल्म की एडवांस बुकिंग पहले से ही मजबूत रही है और ओपनिंग डे पर भी तेलुगु मार्केट से इसे बड़ा फायदा मिला है. अब देखना होगा कि शुरुआती मिली-जुली प्रतिक्रिया के बीच फिल्म वीकेंड पर अपनी रफ्तार कितनी कायम रख पाती है और नानी की इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस सफर आगे कहां तक पहुंचता है.

ये भी पढ़ें: ‘Welcome’ के मशहूर एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से लंबी जंग के बाद 56 की उम्र में ली आखिरी सांस