Malti Chahar Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 जैसे-जैसे ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रहा है, शो की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट में से एक बन चुकी हैं मालती चाहर. इंडियन क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन और एक्ट्रेस-मॉडल मालती ने न सिर्फ दर्शकों का ध्यान खींचा है, बल्कि अब भारत के कई बड़े क्रिकेट सितारे भी उनके समर्थन में खुलकर सामने आ गए हैं. इस बढ़ते समर्थन ने फिनाले की दौड़ को और रोमांचक बना दिया है.
फाइनल से दो हफ्ते पहले मंगलवार को भारतीय क्रिकेटरों ने मालती को सपोर्ट करने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया. सुरेश रैना, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, आवेश खान, रवि बिश्नोई, उमरान मलिक, वेंकटेश अय्यर और कई अन्य खिलाड़ियों ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मालती का पोस्टर शेयर किया.
इन पोस्टर्स में सभी ने फ़ैंस से अपील की कि वे 5 दिनों तक हर दिन 99 वोट देकर मालती को फिनाले तक पहुंचाएं. वोटिंग रात 10:30 बजे शुरू होकर शुक्रवार सुबह 10 बजे तक चलने वाली है. क्रिकेट जगत के इस समर्थन ने मालती की फिनाले की दावेदारी को मजबूत कर दिया है.
Team India Players Come Forward to Support Malti Chahar
— BBTak (@BiggBoss_Tak) November 25, 2025
As of now, from the Indian Cricket Team - Suresh Raina, Ambati Rayudu, Tilak Verma, Arshdeep Singh, Shivam Dube, Yuzvendra Chahal, Avesh Khan, Naman Dhir, Venkatesh Iyer, Umran Malik, Deepak Hooda, Khaleel Ahmed, Ravi… pic.twitter.com/knnXQBl1YI
टिकट टू फिनाले टास्क में आया बड़ा मोड़
नए प्रोमो में बिग बॉस ने एक दिलचस्प ट्विस्ट पेश किया. टास्क से पहले उन्होंने घरवालों को याद दिलाया कि मालती और शहबाज को छोड़कर बाकी सभी कंटेस्टेंट्स 13 हफ्तों से गेम में हैं. इसके बाद बिग बॉस ने फैसला घरवालों पर छोड़ा कि वाइल्डकार्ड एंट्री को फिनाले टास्क में हिस्सा मिलना चाहिए या नहीं.
वोटिंग दो हिस्सों में बंटी, अमाल, प्रणित, तान्या और गौरव ने ‘हाँ’ में वोट दिया, जबकि अशनूर और फरहाना ने ‘ना’ कहा. बहुमत 4-2 से वाइल्डकार्ड्स के पक्ष में रहा और इस तरह मालती चाहर को भी फिनाले की रेस में मौका मिल गया.
फैमिली वीक में दीपक चाहर से भावुक मुलाकात
फैमिली वीक ने शो में इमोशनल पल जोड़ दिए. दीपक चाहर अपनी बहन मालती से मिलने बिग बॉस हाउस पहुंचे. दोनों की गले मिलते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. दीपक ने इन पलों को ‘इमोशनल वीक, शानदार यादें’ कैप्शन के साथ शेयर किया. फैंस ने इस भाई-बहन के बंधन को खूब सराहा.
क्या मालती चाहर फिनाले तक पहुंच पाएंगी?
फिनाले बिलकुल करीब है और मालती चाहर अब उन सबसे ज्यादा चर्चित कंटेस्टेंट्स में शामिल हैं जो दर्शकों और सेलेब्स दोनों की पसंद बनी हुई हैं. क्रिकेट जगत का मजबूत समर्थन, दर्शकों का लगातार बढ़ता वोट बैंक और गेम में उनकी मजबूत मौजूदगी, ये सब संकेत देते हैं कि मालती फिनाले की हकदार दावेदार बन चुकी हैं. अब देखना यह है कि क्या मालती चाहर बिग बॉस 19 की ट्रॉफी जीतकर इस सफर को यादगार बना पाएंगी.
यह भी पढ़ें- सावधान! SIR के नाम पर साइबर ठग कर रहे फ्रॉड, ऐसे बना रहे लोगों को शिकार, यहां जानिए बचने का तरीका